राज्य महिला आयोग ने किया पुरूषों को सम्मानित

0
d 3 (15)

देहरादून; राष्ट्रीय महिला आयोग के सौजन्य से उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन सर्वे चैक के समीप स्थित आईडीए सभागार में किया गया।

महिला दिवस कार्यक्रम मेन फॉर वूमेन’ महिला सशत्तिफकरण में पुरूषों की भागीदारी विषय आयोजित किया गया। इस मौके पर द्वीप प्रज्जवलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ अनिल जोशी सहित आयोग अध्यक्ष और सचिव ने किया।

जोशी ने आयोग के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया। आयोग द्वारा लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें नेहल गुप्ता द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा नेहल गुप्ता को रू0 5100 की धनराशि एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण में पुरूषों की भागीदारी विषय के अन्तर्गत जिन पुरूषों द्वारा राज्य में महिला सशक्तिकरण/ महिलाओं के उत्थान के लिए उन्हें प्रेरित किया गया है।

ऐसे चार पुरूषों का नाम चयनित किया गया। जिनमें जेएम सिंह, संस्था प्रमुख, ममता सामाजिक संस्था, देहरादून, अनिल चन्दोला, अध्यक्ष, भारतीय ग्रामोत्थान संस्था, ऋषिकेश, देहरादून एवं हुकुम सिंह उनियाल, प्रधानाचार्या, विशेष आवासीय बालिका विघालय, देहरादून रहे। इन पुरुषों को 3,000 रूपये की धनराशि देकर सम्मानित किया गया।

यहां सम्मानित पुरूषों द्वारा महिलाओं के प्रति किये गए अपनेकृअपने अनुभवों को साझा किया। उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष, शायरा बानो एवं पुष्पा पासवान द्वारा भी उपस्थित महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनेकृअपने स्तर से जानकारी देते हुए अपने अनुभव साझा किये।

आयोग की अध्यक्ष, विजय बड़थ्वाल द्वारा अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रतिभागियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी गयी। आयोग की सदस्य सचिव कामिनी गुप्ता ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए हर दिन को महिलाओं का दिन बताया।

अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम में स्वयंसेवी संस्था से उपस्थित महिलाओं एवं अन्य सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता किट वितरित की गयी। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग के विधिकृअधिकारी, डीआरसिंह, शानू रावत, वीरेन्द्र सिंह रावत, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse MagPlus – Blog, Magazine Elementor WordPress Theme Maharatri - Hindu Temple WordPress Theme Maia - Jewelry Shop WordPress Theme Maidy – Cleaning Service Elementor Template Kit Mailbox – Webmail based e-mail client module for Perfex CRM MailCampaigns Jetpack CRX Addon Mailchimp Add-on: Chauffeur Taxi Booking System Mailchimp Discount for Easy Digital Downloads MailChimp for NEX-Forms MailChimp for WooCommerce Memberships