नाथुराम गोडसे को राष्ट्रभक्त बताने पर सियासत गर्म, कांग्रेस ने किया विरोध

0
congress
देहरादून: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथुराम गोडसे को राष्ट्रभक्त कहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान के बाद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के उन्हें समर्थन करने पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताते हुए पूर्व सीएम से देश से माफी मांगने और अजय भट्ट के इस्तीफे की मांग की है। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पहले भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त कहकर राष्ट्रपिता ही नहीं देश के सभी स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और देश के संविधान का अपमान भी किया था। अब केंद्र में मंत्री पद पर बैठे अजय भट्ट ने उनके बयान का समर्थन कर साबित कर दिया है कि भाजपा के सभी नेताओं की हत्यारी मानसिकता एक जैसी है। माहरा ने कहा कि भाजपा नेता इस प्रकार की मानसिकता से क्या साबित करना चाहते हैं? क्या वह स्वाधीनता आंदोलन में महात्मा गांधी के योगदान को नहीं मानते? क्या वे देश के सभी मुख्य कार्यालयों से महात्मा गांधी के चित्र के स्थान पर नाथूराम गोडसे का चित्र लगाना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि भाजपा जिस सत्ता के बल पर सावरकर, नाथूराम गोडसे का महिमामंडन कर देश का इतिहास बदलने का प्रयास कर रही है, वह सत्ता देश की उसी आम जनता की धरोहर है, जिसने देश की आजादी के लिए तब लड़ाई लड़ी थी, जब भाजपा से जुडे संगठन अंग्रेजों की मुखबिरी कर रहे थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल से अजय भट्ट की बर्खास्तगी की मांग करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को महात्मा गांधी जैसे स्वाधीनता संग्राम सेनानियों का सम्मान करना नहीं आता है, उसे मंत्रिमंडल में बने रहने का अधिकार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Warehouse EventOn Full Cal EventOn QR Code EventON – Report EventOn Rest API EventOn RSVP Events EventOn Slider Addon EventOn Subscriber EventON Ticket Variations & Options EventOn – WordPress Event Calendar Plugin EventoZilla – Event Calendar WordPress Plugin