मां बेटे को गोली मारने के मामले में आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
WhatsApp Image 2021-11-04 at 1.56.40 PM

 रुड़की: डाक्टर के यहां से उपचार करा कर घर वापस लौट रही मां और उसके बेटे को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो आरोपित अभी भी फरार है। एक नवंबर को मुंडलाना गांव निवासी रिजवान अपनी मां को चिकित्सक के यहां दवा दिलाने के बाद मोटरसाइकिल से घर आ रहा थे।

इस दौरान रास्ते में गांव के रहने वाले तीन आरोपितों सन्नी, मोंटी और आदि ने उसे घेर लिया। इस दौरान रिजवान ने मोटरसाइकिल को भगाना चाहा, लेकिन आरोपितों ने उस को चारों ओर से घेर कर उस पर फायरिंग कर दी जिस पर रिजवान को छर्रे लगे।

इसके बाद आरोपियों में से एक ने फिर से उस पर फायर किया, जो उसकी मां को जा लगा। गोली लगने से घायल मां बेटे को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में मां को ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने तीनों ही अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आरोपियों में से एक ने फिर से उस पर फायर किया, जो उसकी मां को जा लगा। गोली लगने से घायल मां बेटे को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में मां को ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने तीनों ही अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed