पुलिस ने गांजा के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

0
d 1 (11)
देहरादून:  सेलाकुई पुलिस ने गांजा के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि महिला तस्कर के पास से 1 किलो 890 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। साथ ही पकड़ी गए महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सेलाकुई थानाध्यक्ष के द्वारा नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नशे को रोकने के लिए पुलिस टीम का गठन कर चेकिंग अभियान तेज कर किया गया है।
इसी क्रम में सेलाकुई पुलिस ने गांजा के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उप निरीक्षक बबीता रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सुनीता देवी के पास से 1 किलो 890 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
साथ ही पकड़ी गए महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उप निरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी सुनीता देवी के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
आरोपी महिला लाडपुर देहरादून से गांजा खरीदकर पछवादून में अवैध रूप से मजदूरों, छात्र को फुटकर दामों में बेचकर अधिक मुनाफा कमाती थी। उन्होंने कहा कि पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Brixton Blog – A Responsive WordPress Blog Theme Brünn – Creative Agency WordPress Theme Broadcasting Extension for Flow-Flow Social Stream Brodie – Personal Portfolio WordPress Theme Brodus – Personal Blog WordPress Theme Broly – Creative Multi-Concept WordPress Theme Bronx | Portfolio WordPress Theme Brook – Creative Agency & Business HTML Template Brook | Light & Responsive WordPress Blog Theme Brooklyn | Creative Multipurpose Responsive WordPress Theme