गंगा में बहे कृषि विभाग में संयुक्त निदेशक, तलाशी में जुटी एनडीआरएफ

0
gaga-ma-dab-harayanae-ka-kashha-vabhaga-ma-sayakata-nathashaka_1688054337

देवप्रयाग: अलकनंदा व भागीरथी के संगम तट पर स्नान करने पहुचे हरियाणा के कृषि विभाग में संयुक्त निदेशक गुरुवार को पैर फिसलने से गंगा के तेज बहाव में बह गए| एनडीआरएफ की टीम सुबह से ही गंगा में उनकी तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उनका पता नही लग पाया है।

बता दें कि हरियाणा के कृषि विभाग में सेवारत और चंडीगढ़ निवासी संयुक्त निदेशक जगराज डांडी (54) अपनी पत्नी नीता व बेटी के साथ बीते बुधवार को ऋषिकेश घूमने आए थे। यहां से बृहस्पतिवार को जगराज परिवार के साथ देवप्रयाग पहुंचे थे।

अलकनंदा व भागीरथी के संगम तट पर स्नान करते हुए एक पत्थर पर डांडी ने जैसे ही पैर रखा, तो उनका पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव में बह गए। यह मंजर देख पत्नी व बेटी जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। संगम पर स्नान करने वाले लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

इसके बाद थाना देवप्रयाग पुलिस, जल पुलिस श्रीनगर, एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कीं, लेकिन देरशाम तक जगराज का कोई पता नहीं चल पाया था। देवप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि देहरादून से एनडीआरएफ की एक 22 सदस्यीय टीम रवाना तड़के से सर्च अभियान चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Warehouse Photography WordPress Photoluke – Photography Elementor Template Kit PhotoMe | Photography Portfolio WordPress PhotoMosaic for WordPress Phototype – New Elementor Portoflio WordPress Theme 2019 for Agency, Photography Sites Photty | Photography WordPress Theme Phox - Hosting WordPress & WHMCS Theme PHP Live Chat Pro PHP Live Support Chat PHP Social Stream