सास और ननद ने क्रूरता से महिला को गर्म तवे से जलाया, विरोध करने पर बच्चों से की मारपीट

0
देहरादून: देहरादून के जीवनगढ़ से एक विवाहिता के साथ हैवानियत की सारी हदे पार करने वाला मामला सामने आया है I महिला को उसकी सास और ननद ने गरम तवे से बुरी तरह जला के घायल कर दिया I साथ ही महिला के बच्चों द्वारा इसका विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट की I जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां सरस्वती शनिवार को जब अपनी बेटी प्रीति (32 वर्ष ) के ससुराल जीवनगढ़ पहुंची तो उन्‍हें बेटी से मिलने नहीं दिया गया। उसके बाद वह जबरन घर में घुसीं तो उनकी बेटी बुरी तरह घायल हालत में थी। पीड़ित महिला प्रीति को उसकी सास सुभद्रा और ननद जया ने गर्म तवे से बुरी तरह जला दिया। इतना ही नहीं उन्‍होंने बच्‍चों को भी बख्‍शा। इसके बाद वह बेटी को लेकर अपने घर रिंडोल ग्राम जाखणी धार टिहरी गढ़वाल पहुंचीं। सोमवार को जब प्रधान और अन्य ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मंगलवार सुबह पीड़िता प्रीति और ग्रामीण एसपी ऑफिस पहुंचे और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी। प्रीति की मां सरस्वती ने बताया कि उनकी बेटी को बुरी तरह जलाया गया है। बेटी के तीन बच्चे इसका विरोध करते थे तो बच्चों को भी मारा जाता था। उनकी बेटी के पति अनूप की मानसिक हालत ठीक नहीं है, जिस कारण सास और ननद उनकी बेटी को मारते थे। मामले में एसपी टिहरी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नई टिहरी कोतवाली में आरोपित सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी। महिला का मेडिकल कराने के बाद उसे देहरादून बर्न यूनिट कोरोनेशन रेफर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Keylin – Blog & Magazine Elementor Template Kit Keylin – WordPress Magazine and Blog Theme KeyMaster – Locksmith & Key Maker Service Elementor Template Kit Keymoto – Motorcycle WordPress Theme Keyword Linking for WordPress Kezta – Gutenberg Portfolio WordPress Theme Khara – Ultimate Coming Soon & Maintenance Plugin Khubi – Dermatologist & Skin Care Template Kit Khuli – Construction & Architecture Elementor Template Kit Kiara – Fashion Elementor Template Kit