शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने की अटल उत्कृष्ठ विद्यालयों की समीक्षा बैठक

0
a panday

देहरादून:  प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष से आनलाइन बैठक कर अटल उत्कृष्ठ विद्यालय की समीक्षा की। इस दौरान पाण्डेय ने विद्यालयों को और उत्तम बनाने पर जोर देते हुए शिक्षकों की उपस्थिति से लेकर तमाम तरह की खामियों को दूर करने पर विस्तृत वार्ता की।

इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि अटल उत्कृष्ठ विद्यालयों के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किये जायेंगे। इस परियोजना का द्वितीय फेज भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। इसके अन्तर्गत जितने भी माध्यमिक स्कूल सी0बी0एस0सी0 के मानक को पूरा करते हैंए उन्हें शामिल किया जायेगा। इनसे सम्बन्धित विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की जायेगी, इसके लिए शिक्षा विभाग में अंग्रेजी माध्यम में दक्ष शिक्षकों का चयन किया जायेगा। इससे संबंधित दुर्गम, अति दुर्गम क्षेत्र में सेवा करने वालों की सेवा एक वर्ष के स्थान पर दो.गुना गणना की जायेगी।

मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए गेस्ट फेकल्टी गुण.दोष के आधार पर लाई जायेगी। सचिव को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि समस्त बेसिक और माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति बनाई जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse ImageLinks – Interactive Image Builder for WordPress Immigo – immigration and Visa Consulting WordPress Theme Immigway – Immigration and Visa Consulting WordPress Theme Imogen – Designer and Creative Business WordPress Theme Impacto Patronus | Nature Protection, Petitions & Social Activism WordPress Theme + RTL Impatto – Personal Blog WordPress Theme. Import Entries for Gravity Forms ImportWP Pro - WordPress XML & CSV Importer Impreza – Multi-Purpose WordPress Theme Improved Product Options for WooCommerce