महाराज ने प्रदेश चुनाव प्रभारी व सह.प्रभारियों की नियुक्ति पर जताया हाईकमान का आभार

0
WhatsApp Image 2021-09-08 at 6.25.13 PM

-धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार के भाजपा में शामिल होने पर की प्रसन्नता व्यक्त

देहरादून: प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रल्हाद जोशी को प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया।

मंत्री सतपाल महाराज ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय संसदीय, कोयला और खान मंत्री भारत सरकार प्रह्लाद जोशी को उत्तराखंड का चुनाव प्रभारी नियुक्त करने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। तो वहीं सांसद लॉकेट चटर्जी एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर.पी. सिंह को प्रदेश चुनाव सह.प्रभारी नियुक्त करने पर भी उन्हें शुभकामनाएं दी ।

इसके अलावा सतपाल महाराज ने धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार के भाजपा परिवार में शामिल होने पर उनका स्वागत करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। महाराज ने कहा कि प्रीतम पंवार के भाजपा परिवार में शामिल होने पर पार्टी को उत्तराखंड में और ताकत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा प्रदेश चुनाव प्रभारी के साथ साथ सह.प्रभारियों की नियुक्ति से आगामी चुनावों में प्रदेश भाजपा को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के मार्गदर्शन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। निश्चित रूप से उत्तराखंड में विपक्ष इस बार भी मुँह के बल गिरेगा और भारतीय जनता पार्टी फिर से प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता हासिल करने में कामयाब होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Warehouse Accu – Healthcare, Massage WordPress Theme AceBeat – DJ Personal Page WordPress Theme Acele – Responsive APP Showcase WordPress Theme Acelle Connect – WordPress Plugin for Acelle Mail ACF Extended Pro ACF for AMP Addon Actionable Google Analytics for WooCommerce Actions Pack Premium For Elementor Active eCommerce POS Manager Add-on Active eCommerce Seller App