तीन दुकानों मे लगी आग से 50 लाख का नुकसान,चार वाहन जलकर खाक

0
d 4

नैनीताल। सोमवार देर रात रामनगर काशीपुर रोड पर पीरुमदारा में सड़क किनारे स्थित तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में दुकान में रखा करीब 50 लाख का सामान के साथ चार वाहन भी जलकर खाक हो गए। फिल्हाल आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। अग्निकांड का शिकार हुई तीन दुकानों के मालिक सतपाल ने बताया कि पीरुमदारा में उनकी मोटर पार्टस की दुकान है। सोमवार रात को तीनों दुकानों में अचानक आग लग गई थी। पड़ोसी ने ही उन्हें दुकानों में आग लगने की सूचना दी थी। जिसके बाद सतपाल ने मामले की जानकारी तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया गया, दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया था। दुकानों में लगी आग कितनी भयानक थी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी व तीन बाइकें भी आग की भेंट चढ़ गई। सतपाल की मानें तो उनका इस अग्निकांड में करीब 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि तीनों दुकानों में एक साथ आग कैसे लगी इसके बारे में अभीतक कुछ पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Warehouse Umberto – Mushroom Farm & Organic Products Store WordPress Theme Umberto – Mushroom Farm & Organic Products Store WordPress Theme Umeå – Furniture Store WordPress Theme Umeno – Multipurpose WooCommerce Theme Unbound – Charity & Nonprofit Elementor Template Kit Uncanny Automator Pro WordPress Plugin Unded – Creative Agency and Portfolio WordPress Theme Undertone – Business Services & Shop Elementor Template Kit Undo My Vote Addon For BWL Pro Voting Manager Uneet – Apartment & Single Property Real Estate Elementor Template Kit