13 लाख 84 हजार परिवारों को मई-जून माह का मुफ्त में मिल रहा राशन

0
d 2 (29)

देहरादून:  वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तीसरे फेज के तहत भारत सरकार ने उत्तराखंड को दो माह (मई और जून) के लिए राशन का आवंटन कर दिया गया है। इस आवंटन के साथ ही राज्य सरकार ने मई माह का वितरण प्रारम्भ कर दिया है।

उत्तराखंड के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 13 लाख 84 हजार परिवारों के 61 लाख 94 हजार लोगों को निशुल्क राशन दिया जाएगा। इसके तहत प्रति परिवार को 5 किलो राशन दिया जाएगा। जिसमें 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल दिया जा रहा है।

खाद्य आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत अंत्योदय परिवार (गुलाबी कार्ड ) व प्राथमिक परिवार (सफेद कार्ड) अपने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना एवं राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत नियमित खाद्यान्न भी राज्य सरकार द्वारा वितरित किया जा रहा है।

खाद्य और नागरिक आपूर्ति आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि ऐसे प्रवासी जो अन्य राज्यों से उत्तराखंड में कार्य हेतु प्रवास कर रहे हैं और जिनका अपने राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का राशन कार्ड है वह भी वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के अंतर्गत उत्तराखंड में राशन प्राप्त कर सकते हैं।

इसके साथ ही उत्तराखंड के निवासी अगर अन्य राज्य में काम कर रहे हैं तो वह भी इस योजना के माध्यम से अन्य राज्यों में लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Park – Creative Portfolio WordPress Theme Parkivia | Auto Parking & Car Maintenance WordPress Theme Parkivia | Auto Parking & Car Maintenance WP Partdo - Auto Parts and Tools Shop WooCommerce Theme Particles Backgrounds Addon for WPBakery Page Builder Partiso Political Party & Candidate Elementor Template Kit Partiso | Political WordPress Theme for Party & Candidate Partiwi – Barbershop Elementor Template Kit PartyMaker | Event Planner & Wedding Agency WP Passage – Responsive Retina Multi-Purpose Theme