दिन दहाड़े गोलीकांड से सहमा विकासनगर, बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

0
d 1

देहरादून:  जिले के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर को बाइक सवार बदमाशों ने बुलेट सवार युवक को गोली मारी दी. युवक के गोली लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। इसी बीच मौके देखकर बाइक बदमशा फरार हो गए है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे के आसपास की है। डाकपत्थर पुलिस चौकी क्षेत्र के कश्यप मोहल्ले में बाइक सवार बदमाशों ने अचानक बुलेट सवार पंकज को गोली मार दी है। मौके पर मौजूद लोग इससे पहले कुछ समझ पाते बदमाश वहां से फरार हो गए हैं।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंकज को तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालांकि उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पंकज को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी की है। वहीं पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए इलाके में सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Warehouse Easy Digital Downloads PDF Invoices Easy Digital Downloads – PDF Vouchers Easy Digital Downloads – Points and Rewards Easy Digital Downloads Pricing Tables Easy Digital Downloads Product Audio Sampler Player Easy Digital Downloads Purchase Limit Addon Easy Digital Downloads Pushover Notifications Easy Digital Downloads Pushover Notifications Addon Easy Digital Downloads Recommended Products Addon Easy Digital Downloads Recurring Payments