जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, 16 फरवरी को हजारों कार्यकर्ता करेंगे राजभवन का घेराव

0
IMG-20260204-WA0029-compressed.jpg

देहरादून: अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्वान पर 16 फरवरी 2026 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित विशाल “राजभवन घेराव” कार्यक्रम की तैयारी हेतु उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन, 21 राजपुर रोड़, देहरादून में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने राजभवन घेराव की अपार सफलता हेतु अपने-अपने सुझाव दिये।

उपरोक्त जानकारी देते हुए निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि, पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तराखंड राज्य के जनहित के मुद्दों को लेकर 16 फरवरी 2026 को कांग्रेस पार्टी द्वारा विशाल राजभवन घेराव का आयोजन किया गया है, जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागण, विधायक, पूर्व विधायक, एआईसीसी, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, अनुषांगिक संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं राज्यभर से हजारों की संख्या में आये कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि राजभवन घेराव कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार में राज्य की ध्वस्त पडी कानून व्यवस्था, महिलाओं पर बढते अत्याचार, बेरोजगारी जैसे समसामयिक मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने का काम करेगी। इसी की तैयारी के मद्देनजर आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों से चर्चा की तथा कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

गणेश गोदियाल ने कहा कि, भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों, महिला विरोधी नीतियों, युवा विरोधी नीतियों, ध्वस्त पडी कानून व्यवस्था से आम जनता आजिज आ चुकी है तथा इस निकम्मी सरकार से छुटकारा चाहती है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 16 फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने का आह्वान किया।

बैठक में निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, दर्शन लाल, प्रीतम आर्य, प्रशान्त खंडूरी, यशपाल चौहान, सुनित सिंह राठौर, सुलेमान अली, मोहन काला, विपुल जैन, भगवती प्रसाद सेमवाल, सोहन लाल रतूड़ी, अवतार सिंह नेगी, आलोक बगवाडी, मोहन खत्री, सावित्री थापा, अनुराधा तिवाडी आदि अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse ProAuto – Car Detailing, Service & Shop WordPress Theme Probiz – Multipurpose Business and Corporate WordPress Theme Probiz – Portfolio WordPress Theme ProDent | Dental Clinic & Doctor WordPress Theme + Elementor + RTL Product Alerts for WooCommerce Product Bundles – Elementor WooCommerce WordPress Plugin Product Catalog Feed Pro by PixelYourSite Product Condition for WooCommerce Product Designer for PHP Standalone | Lumise Product Gallery Slider for Woocommerce | Twist