सीएम धामी पहुंचे आपदा की दसवीं बर्सी पर केदारधाम

0
WhatsApp-Image-2023-06-16-at-2.51.09-PM-900x600
-आपदा में जान गवां चुके लोगों की आत्म शांति के लिए किया हवन -पुनर्निर्माण कार्य कर रहे श्रमिकों से मुलाकात कर किया वार्तालाप देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ आपदा के दस वर्ष पूरे होने पर केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। सीएम ने इस मौके पर केदारनाथ की त्रासदी में दिवंगत लोगों की आत्म शांति व उनकी मुक्ति के लिए हवन कर प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भगवान ईशानेश्वर के दर्शन कर पूजा अर्चना भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हेलीपैड से लेकर मंदिर परिसर तक सभी निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर केदारधाम में चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य के दूसरे फेस के सभी कार्यों को इस साल के अंत तक पूर्ण कराने के निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से 10 वर्ष पहले केदारनाथ में आई त्रासदी ने सब कुछ बर्बाद कर दिया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बाबा केदार के अनन्य भक्त हैं, बाबा केदार के सच्चे भक्त है। आज बाबा केदार की कृपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छाशक्ति के कारण ही समस्त केदार पुरी क्षेत्र दिव्य और भव्य रूप ले चुकी है और आगे भी कार्य जारी हैं। सीएम धामी ने इस दौरान केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य कर रहे श्रमिकों से मुलाकात कर वार्तालाप कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हमारे श्रमिक विभिन्न विषम परिस्थितियों में यह कार्य रहे हैं, सभी श्रमिकों का विशेष ख्याल रखा जाए उन्हें किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस दौरान मुख्यमंत्री का सभी तीर्थ पुरोहितों ने स्वागत किया। केदारनाथ धाम पहुंचने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मुख्यमंत्री को शाल भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर. बद्रीनाथ केदारनाथ समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिला अध्यक्ष भाजपा महावीर पवार, सचिव विनय शंकर पांडे, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे,अपर मुख्य कार्याधिकारी बद्री केदार मंदिर समिति योगेंद्र सिंह , उप जिला अधिकारी उखीमठ जितेन्द्र वर्मा, कार्यधिकारी केदारनाथ मंदिर समिति आर.सी. तिवारी, पुजारी शिवलिंग,श्री श्रीनिवास पोस्ती,ओम प्रकाश शुक्ला,यशोधर मैठाणी, आशा राम नौटियाल सहित बडी संख्या में आये श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Warehouse Netzo – NFT Portfolio Elementor Template Kit Neue – A Simple Portfolio Theme NeuFam – Dog Breeder & Kennel Club Elementor Template Kit Neurai – AI Agency & Technology WordPress Theme Nevia – Responsive HTML5 Template New Estate – Real Estate Elementor Template Kit New-High Fashion WooCommerce WordPress Theme New Learning | Premium Moodle Theme New Zealand Post Shipping For WooCommerce Newark – Writing and Personal Blog WordPress Theme