सीएम धामी ने दिये अधिकारियों को निर्देश, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को न हो किसी भी प्रकार की परेशानी, दी जाय हर संभव सुविधा

0
WhatsApp Image 2021-10-04 at 2.00.19 PM

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास स्थित कैम्प कार्यालय में चारधाम यात्रा की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिये। वहीं सीएम ने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को हर संभव सुविधा दिये जाने के भी अधिकारियों को निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री धामी ने चार धाम यात्रा का समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को हर संभव सुविधा दी जाय।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालु एवं पर्यटक देवभूमि उत्तराखण्ड से अच्छा संदेश लेकर जाएं, यह सबकी जिम्मेदारी है। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के प्रति किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य में यदि एक भी यात्री को परेशानी होगी तो प्रदेश का मुख्य सेवक होने के नाते मुझे परेशानी होगी।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े रूद्रप्रयाग, चमोली एवं उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं अच्छी हों। गाईडलाइन के अनुसार श्रद्धालु दर्शन कर सकें। पर्यटक स्थलों पर जाने वाले यात्रियों को भी कोई परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि चारधाम यात्रा के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद जिन लोगों को परमिशन मिली है, वही लोग उत्तराखण्ड के चारधाम यात्रा के लिए आयें।

बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, डीजीपी अशोक कुमार, मुख्यमंत्री के अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव दिलीप जावलकर, गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन, डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग, अपर सचिव युगल किशोर पंत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Warehouse Ultimate Member Unsplash Addon Ultimate Member User Bookmarks Addon Ultimate Member User Photos Addon Ultimate Member User Reviews Addon Ultimate Member User Tags Ultimate Member Verified Users Addon Ultimate Member WordPress Theme Ultimate Meme Generator – WordPress Plugin Ultimate Reviewer – Elementor & WPBakery Page Builder Addon Ultimate Reviewer WordPress Plugin For WPBakery Page Builder