मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

0
cm-pushkar-singh-dhami_1660368747
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से नगर निगम सभागार देहरादून में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चंपावत से तिरंगा यात्रा निकाली। बता दें, शुक्रवार शाम को सीएम धामी लोहाघाट स्थित मायावती अद्वैत आश्रम पहुंचे। उन्होंने आश्रम के ध्यान केंद्र में ध्यान योग किया और स्वामी विवेकानंद आधारित म्यूजियम का निरीक्षण किया। पिछले एक माह के दौरान दूसरा बार सीएम धामी मायावती अद्वैत आश्रम पहुंचे। उनके आने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस आश्रम में आने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। चंपावत दौरै पर सीएम धामी ने हर घर तिरंगा यात्रा भी निकाली। धामी ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चंपावत से वर्चुअल माध्यम से नगर निगम सभागार देहरादून में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। शुक्रवार को शहरी विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 102 शहरी निकायों के अधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहें। वहीं शनिवार को भी सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस कार्यक्रम में युवाओं ने देश भक्ति पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान झंडा वितरण कार्यक्रम भी शुरू किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अभी तक साठ हजार से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जहां एक ओर हम देश की उपलब्धियां गिना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हम अपने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों को भी याद कर रहे हैं। इस दौरान हर घर तिरंगा कार्यक्रम के प्रति लोगों में खासा उत्साह है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से हर घर तिरंगा अभियान जन अभियान बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Warehouse Antique – Responsive Personal Portfolio WordPress Theme AntiqueMall – Antique Store Marketplace WordPress Theme Antomi – Multipurpose Theme for WooCommerce WordPress Anubia | Smoking and Hookah Bar WordPress Theme Anwalt – Law Firm and Lawyer WordPress Theme AnyCar – Automotive, Dealership WordPress Theme Anymag – Magazine Style WordPress Blog AnyWhere Elementor Pro WordPress Plugin AOi – Software & Technology WordPress Theme Aoki – Creative Design Agency WordPress Theme