भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे दून : कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

0
d 10

विधायकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने किया शक्ति प्रदर्शन

भाजपाईयों ने सड़कों पर बनाई मानव श्रृंखला

देहरादून:  शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देहरादून में पहुंचे। देहरादून रिस्पना पुल से लेकर राजपुर रोड होते हुए बीजापुर गेस्ट हाउस तक उनका सड़कों पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सड़कों पर लोगों को जाम की परेशानी से भी जूझना पड़ा। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने चार दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में आए हुए है।

 

शनिवार को वह हरिद्वार से देहरादून पहुंचे हैं। इस दौरान देहरादून रिस्पना पुल से लेकर सर्वे चैक होते हुए राजपुर रोड और बीजापुर गेस्ट हाउस तक उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान धर्मपुर विधानसभा सीट, राजपुर विधानसभा सीट, मसूरी विधानसभा सीट और कैंट विधानसभा सीट के विधायकों ने उनका भव्य स्वागत किया। उनके स्वागत कि लिए मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सालावाला पुल के समीप विधायक गणेश जोशी ने पूरा पांडाल सजाया हुआ था। जहां सैकड़ो कार्यकर्ता सुबह से ही फूलमालाओं और रंगबिरगें गुब्बारों के साथ उनके स्वागत के लिए तैयार थे। नड्डा के रोड शो के दौरान विधायकों ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में परंम्परागत तरीके से राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

डोईवाला में ढोल दमाऊ से किया स्वागत

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का डोईवाला में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर स्वागत किया। जेपी नड्डा का डोईवाला चैक पर ढोल दमाऊ के साथ स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में पुष्प वर्षा कीजेपी नड्डा ने भी सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। जेपी नड्डा के स्वागत में उत्तराखंड की संस्कृति की झलक देखने को मिली। बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा पहन रखी थी। बता दें कि जेपी नड्डा 4 दिन के दौरे पर उत्तराखंड आए हैं। बीते रोज हरिद्वार में दिन बिताने के बाद शनिवार को वो देहरादून पहंुचे थे।

रोड शो के दौरान विधायकों के गले लगे नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शनिवार को हरिद्वार से देहरादू तक रोड शो किया। इस दौरान उनका सभी विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में भव्य स्वागत किया। जिसकों देखकर नड्डा भी खुश हुए। नड्डा रोड शो के दौरान प्रटोकाॅल तोड़कर अपने विधायकों के गले लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Mezon – Plumber, Handyman Services WordPress Theme Mezzo | A Personal WordPress Blog Theme Mia – Creative Fashion WordPress WooCommerce Theme Micar – Auto Dealer RTL WooCommerce WordPress for Car and Moto Theme Micare – Medical and Health Care WordPress Theme MiCoach – Online Courses WordPress Theme + RTL MiCoach – Online Courses WordPress Theme + RTL Micra – Multipurpose Responsive WooCommerce WordPress Theme Micro Office | Extranet & Intranet WordPress Theme Microtech – Tech Business Elementor Template Kit