मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद

0
d 3 (10)

रूद्रप्रयाग:  तड़के अचानक मलबा आने से तोताघाटी में बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया। शनिवार सुबह करीब चार बजे यहां सैकड़ों वाहन फंसे रहे।

वहीं दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया गया।
देवप्रयाग से करीब 25 किलोमीटर दूर तोता घाटी में लगभग डेढ़ साल से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को चैड़ा करने का काम चल रहा है। यहां कटिंग के दौरान काम चलने से आये दिन हाईवे बाधित हो जाता है।

शुक्रवार रात यहां चट्टान तोड़ने के समय भारी भरकम मलबा सड़क पर आ गिरा। यहां शनिवार सुबह चार बजे से सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जिनमें बर्फबारी देखने जा रहे सैलानी, दूध और सब्जी के छोटे वाहन, अखबार के वाहन, रोडवेज की बस सहित टैक्सी शामिल रहे।

दोनों ओर 2-2 किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही। पीडब्ल्यूडी राष्ट्रीय राजमार्ग के सहायक अभियंता बीएन द्विवेदी ने बताया कि मलबा हटाने के लिए मशीन लगाई गई। राजमार्ग को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे खोल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Yacht Boat Booking with Seat Reservation for WooCommerce Yacht Rental – Boat Services WordPress Theme Yakopay – Online Payment App Elementor Template Kit Yamal – Blog & Magazine WordPress Theme YAMATO – Corporate Marketing WordPress Theme Yanbu – Digital Marketing & SEO Elementor Template Kit Yeasty Marketing Agency & Advertising Service Elementor Template Kit Yello – Digital Agency Elementor Template Kit Yellow Business – Construction Template YellowPencil - Visual CSS Style Editor