प्रेमिका से कहासुनी के बाद युवक ने जहर खाकर दी जान

0
jheart

रामनगर: कोसी नदी के किनारे एक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के मुताबिक मामला पे्रम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। स्वजनों ने पुलिस को युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम मदनपुरा छोई विनोद सिंह 21 पुत्र गोपाल सिंह हनुमानधाम के बाहर एक होटल में काम करता था। बीती रात में वह घर से खाना खाकर बाहर जाने के लिए घर से निकला। इसके बाद वह घर नहीं आया। सोमवार को उसका शव कोसी नदी के समीप पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त गांव के ही विजय सिंह ने अपने भाई विनोद के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने घटना को लेकर स्वजनों से पूछताछ की। पुलिस को स्वजनों ने बताया कि मृतक विनोद जिस होटल में काम करता था। समीप ही वहां रानीखेत की एक युवती भी काम करती थी। उससे विनोद की दोस्ती हो गई। 15 दिन पहले युवती अपने घर रानीखेत चली गई। संभावना जताई जा रही है कि रात में विनोद व युवती के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई होगी।

इसके बाद युवती ने विनोद के दोस्तों को मैसेज किया। कहा कि वह विनोद के बारे में पता कर लें, उसने जहर खाया है। लेकिन दोस्त मैसेज रात में नहीं देख पाए। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि मामला पे्रम प्रसंग से जुुड़ा है। इस मामले में परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse KALLYAS – Creative eCommerce Multi-Purpose WordPress Theme Kalόs – Portfolio WordPress Theme Kamperven – Campervan & RV Rental Elementor Template Kit Kanawa – Modern Travel Blog Elementor Template Kit Kanca – Startup Business Consulting Elementor Template Kit Kango – Architecture Elementor Template Kits Kanni – Home Automation, CCTV Security WordPress Theme Kano – Creative MultiPurpose WordPress Theme Kapee - Modern Multipurpose WooCommerce Theme Kappe – Full Screen Portfolio & Blog WP Theme