सीएम धामी ने विधायक स्व. हरवंश कपूर को दी श्रद्धांजलि

0
5aac55f8-ae02-4448-b63b-c7d9c9f6a42f

देहरादून : गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जीएमएस रोड़ स्थित फार्म हाउस में आयोजित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक स्व. हरवंश कपूर की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। सीएम धामी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इसी दौरान सीएम धामी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि जब वह युवा मोर्चा के अध्यक्ष थे उस समय भी स्व. हरवंश कपूर बहुत सारे कार्यक्रमों में एक कार्यकर्ता की भांति हमारे साथ जाते थे, उन्होंने हमेशा अभिभावक की तरह मेरा मार्गदर्शन किया और जीवन के विभिन्न पहलुओं में सामंजस्य बैठाना भी उन्होंने उनसे सीखा। उनका इस तरह से अचानक चले जाना परिवार के साथ ही समाज और पार्टी के लिए भी अपूर्णीय क्षति है I

सीएम ने कहा कि कपूर साहब हमेशा हमारे स्मरण में रहेंगे। उनका व्यक्तित्व बड़ा सहज एवं सरल था। वे हमेशा आने वाली पीढ़ियों के स्मरण में भी रहेंगे, और उनके व्यक्तित्व से हमारी आने वाली पीढ़ियां भी प्रेरणा लेगी, हम सब उनके बताये मार्ग पर चलकर कार्य करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ईश्वर से उनके परिवार जनों, उनके चाहने वालों, पार्टी कार्यकर्ताओं को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत आदि ने भी स्व. हरवंश कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Easy Digital Downloads File Store for Dropbox Easy Digital Downloads Fraud Monitor Easy Digital Downloads Free Downloads Easy Digital Downloads Frontend Submissions Easy Digital Downloads Gateway Fees Easy Digital Downloads GetResponse Easy Digital Downloads Git Download Updater Easy Digital Downloads Gravity Forms Checkout Easy Digital Downloads Invoices Addon Easy Digital Downloads License Free Download