देहरादून में बोले राहुल, कुर्बानी का रिश्ता है उतराखंड और हमारा

0
SodaPDF-converted-navbharat-times

देहरादून : उतराखंड आगामी विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही माह का समय रह गया है I आज 2022 चुनाव का शंखनाद करने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी देहरदून पहुंचे I देहरादून के परेड ग्राउंड में उतराखंड विजय दिवस रेली का आयोजन किया गया I कोंग्रेस के समर्थन के लिए भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए I जहाँ राहुल गाँधी ने जनसभा को संबोधित किया I इस दौरान उन्होंने उतराखंड के सैनिको के बलिदान को लेकर कहा कि मेरी दादी और पिता ने भी देश के लिए कुर्बानी दी है I राहुल ने इसे उतराखंड से अपना कुर्बानी का रिश्ता बताया है I

राहुल गांधी ने विशाल रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश को बांटा जा रहा है। कमजोर किया जा रहा। भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है। सरकार दो तीन पूंजीपतियों के लिए चलाई जा रही है। वही, कृषि कानून बिल पर राहुल बोले कि जब किसान एकजुट हुए तब पीएम मोदी ने माफ़ी मांगी और बिल वापस लिए। भाजपा सरकार 700 किसानों को शहीद नहीं मानती।

साथ ही उन्होंने कहा कि जनता का पैसा दो तीन पूंजीपतियों की जेब में जाता है और वो मोदी की मार्केटिंग करते हैं। गंगा में पीएम मोदी के स्नान पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि सिर्फ एक ही व्यक्ति स्नान करता है। राजनाथ व योगी को स्नान की परमिशन नहीं दी। इस पर जनता ने काफी तालियां बजायी।

जब तक दिल्ली में भाजपा सरकार नही हटती, युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता। कहा कि, गलतफहमी में मत रहिए कि हिंदुस्तान मजबूत हो रहा है। जनता बिना डरे काम करे तब देश मजबूत होता है। राहुल गांधी ने उत्त्तराखण्ड से अपने बचपन की यादें भी साझा की I

जनरल बिपिन रावत को याद करते हुए संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने अपनी दादी और पिता को याद करते हुए कहा कि हमारा व उत्त्तराखण्ड का कुर्बानी का रिश्ता है। वही कुर्बानी मेरे परिवार ने दी। जिन्होंने अपना खून खोया है वो इस रिश्ते को बखूबी समझेंगे। पिता को खोना, भाई को खोना उत्त्तराखण्ड के लोग जानते हैं। जिस व्यक्ति ने ऐसी कुर्बानी नहीं दी। वे यह बात कभी नहीं समझ सकते।उत्त्तराखण्ड ने हिंदुस्तान को सबसे ज्यादा खून दिया और देता रहेगा।

राहुल ने कहा कि आज के समय में प्रदेश में पलायन,महंगाई व रोजगार उत्त्तराखण्ड की प्रमुख समस्या है। यहाँ लोगो को रोजगार नही मिलता। छोटे व्यापारियों को बर्बाद कर दिया गया है।

1971 के बांग्लादेश की जंग में 13 दिन में पाक ने अपना सिर झुका दिया। अमेरिका ने अफगानिस्तान में 20 साल लगा दिए। बांग्लादेश की मुक्ति से जुड़ें प्रसंग को विस्तार से बताया। हिंदुस्तान के हर व्यक्ति ने एक साथ मिलकर पाक को हराया था। लाखों परिवारों ने घर का सोना सरकार को दिया। एकजुट है तो कोई शक्ति भारत का विरोध नही कर सकती।

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने नोटबन्दी, जीएसटी , बड़े लोगों का टैक्स माफ कर पूंजीपतियों को लाभ दिया। कांग्रेस के राज में अर्थव्यवस्था मजबूत थी तभी पाक को हराया।

1971 की जंग में उत्त्तराखण्ड के 250 सैनिक शहीद हुए। कई घायल हुए। अभूतपूर्व सर्जिकल स्ट्राइक इंदिरा जी के नेतृत्व से ही हो पाया। केदार त्रासदी में राहुल गांधी उत्त्तराखण्ड आये और आंसू पोंछे। लोग हमारी बनाई गुफाओं में योग करने आ रहे हैं। कांग्रेस ने तीर्थ पुरोहितों की जंग लड़ी। सत्ता की आंखों में आंखे डालकर राहुल गांधी लोकतंत्र बचा रहे हैं।महिला सशक्तिकरण की योजना भाजपा ने बन्द कर दी। राज्य को स्वावलंबी बनाएंगे। उत्तराखण्डियत को जिंदा रखेंगे।

राहुल गांधी देश को बुलंदियों पर पहुंचाएंगे। गोदियाल ने कहा कि राहुल गांधी ने किसानों व पुरोहितों की लड़ाई लड़ी। देवस्थानाम एक्ट रद्द करना पड़ा सरकार को। सैन्य परिवारों को नमन किया।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि गांधी परिवार का देहटाडून से खास लगाव रहा है। किसान, युवा हताश है।बेरोजगारों का दमन किया जा रहा है। महंगाई व भ्र्ष्टाचार चरम पर है। खनन,भू व शराब माफिया सरकार चला रहे हैं।

चुनाव प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि 1971 के युद्ध के विजेताओं के सम्मान में यह विजय सम्मान रैली का आयोजन किया है। प्रदेश की जनता का उत्साह बता रहा है कि बदलाव की यह क्रांति देश को संदेश देगी। कांग्रेस ने उद्योगों की स्थापना की।भाजपा ने भारी बहुमत के बावजूद जनता को कोई राहत नही दी। कोविड में स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई थी।

सभी कांग्रेस नेताओं ने विजय संकल्प रैली में 1971 के युद्ध में भारत की जीत का विस्तार से वर्णन किया। भाजपा छोड़ कांग्रेस में वापस आये यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा की हार को कोई नहीं रोक सकता।

पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्त्तराखण्ड के वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सैनिक को इंदिरा परिवार ने बहुत सम्मान दिया।जनरल बीसी जोशी को भी याद किया।

उप नेता करण माहरा ने कहा कि सैन्य अफसर महावीर चक्र विजेता हनूत के देहरादून आश्रम को भाजपा ने ध्वस्त किया। चीन से देश को खतरा है। यह बात 8 साल पहले राहुल गांधी ने 8 साल पहले चीन के खतरे से आगाह कर दिया था।

विधायक काजी निजामुददीन ने रोजगार व खनन पर भाजपा पर कड़े प्रहार किए। विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल आदि ने संबोधित किया। रैली का संचालन प्रभारी देवेंद्र यादव, सह प्रभारी धर्माणी व प्रकाश जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Craftso – Crafting Elementor Template Kit Crafty Hands – Arts & Workshop WordPress Theme Craggy – Food Delivery, Services & Bitcoin Crypto Currency Multi-purpose WordPress Theme Craigomatic – Craigslist Automatic Post Generator Plugin for WordPress Crawler – Ticker Plugin for Elementor Creastic - Creative Digital Agency Elementor Template Kit Create Add On For Elementor Creatic – One Page Parallax WordPress Creatifull – Creative Agency Elementor Template Kit Creatink MultiConcept Responsive WordPress Theme