यशपाल आर्य के कांग्रेस में सम्मिलित होने से भाजपा के सपने हुए चकनाचूर सूरज नेगी

0
WhatsApp Image 2021-10-11 at 2.00.22 PM

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने यशपाल आर्य व संजीव आर्य की कांग्रेस में वापसी को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। नेगी ने वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि यशपाल आर्य व संजीव आर्य ने भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता से आहत होकर कांग्रेस में वापसी कर उत्तराखंड में 2022 में कांग्रेस सरकार की वापसी के संकेत दे दिए हैैं।

कहा यशपाल आर्य राज्य के बड़े कद्दावर नेता हैं। वहीं उत्तराखंड कांग्रेस में दो बार प्रदेश अध्यक्ष रहने के अलावा राज्य में दो बार कैबिनेट मंत्री और एक बार विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं।

उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य जैसे बड़े नेता की घर वापसी करना उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस की 2022 की वापसी की गारंटी पर मुहर दिखाई दे रही है। साथ ही जनता भाजपा की जन विरोधी नीतियों व बार.बार दलबदल करवा कर सत्ता हासिल करने के मंसूबों को अच्छी तरह भांप चुकी है। जिसका आभास समय रहते यशपाल आर्य को हो चुका था और उन्होंने सही समय पर सही फैसला ले कर भाजपा के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। जिसकी हकीकत जनता के सामने है।

नेगी ने कहा कि भाजपा का दलित प्रेम सिर्फ एक दिखावटी चेहरा था जिसको यशपाल आर्य व संजीव आर्य ने बेनकाब कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य के कांग्रेस में वापसी से अब राज्य में दलित वोटर कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। कहा यशपाल आर्य व संजीव आर्य की कांग्रेस में वापसी पर देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

नेगी ने बताया कि आर्य के पार्टी में शामिल होने पर कांग्रेस अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश महामंत्री गौरव फरस्वान, अखिल भारतीय पंचायत परिषद रुद्रप्रयाग के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, चमोली जिला अध्यक्ष सुनील बिष्ट, श्रम प्रकोष्ठ रुद्रप्रयाग के जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह नेगी, सुरेश चंद्र, शूरवी जगवान, बसंती रावत, उदय सिंह चौहान, भोपाल सिंह बिष्ट, जगत सिंह नेगी, कुंजीलाल टम्टा, प्रदीप कुमार, योगेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार सहित अनेक कांग्रेसियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Warehouse BuildPress – Multi-purpose Construction and Landscape WP Theme Builty - Construction WordPress Theme Buisson – Gardening WordPress Theme Bulk Price Editor for WooCommerce Bulk Price Updater For WooCommerce Bulk Spreadsheet Product Manager for WooCommerce and WP E-commerce Bulk Tagger Jetpack CRX Addon Bulk Variations Manager Bulter – Clean Construction Template Kit Bumbo – Business & Startup Portfolio Elementor Template Kit