जंगली जानवरों के उत्पात से परेशान, हर्षिल के सेब काश्तकारों ने अंतर्राष्ट्रीय सेब महोत्सव प्रदर्शनी में सेब न देने का लिया निर्णय

0
WhatsApp Image 2021-09-17 at 7.29.06 PM

उत्तरकाशीः सरकार द्वारा आयोजित उद्यान सचल दल के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय सेब महोत्सव के तहत देहरादून में लगने वाली सेब प्रदर्शनी का उत्तरकाशी जिला हर्षिल के उपला टकनौर के सेब काश्तकारों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि जंगली जानवरों के द्वारा सेब के पेड़ों को लगातार नुकसान पहुचाया जा रहा है। वहीं सी.ए सेंटर को भी इस वर्ष शुरु नहीं किया गया है। जिसको लेकर नाराज चल रहे यहां के ग्रामींणें ने सरकार द्वारा 24 से 26 सितंबर तक देहरादून में लगाई जाने वाली इस सेब प्रदर्शनी में सेब नहीं देने का निर्णय लिया है।

उत्तरकाशी जिले के हर्षिल क्षेत्र से उपला टकनौर जन कल्याण ट्रस्ट ने हर्षिल, उत्तरकाशी के उद्यान सचल दल के प्रभरी को पत्र लिखकर प्रदर्शनी में सेब नहीं देने की बात कही है।

प्रभारी को लिखे पत्र में उपला टकनौर के सेब काश्तकारों ने कहा है कि जंगली जानवर भालू, लंगूर, तोता जैसे जानवरों ने उनके सभी आठ गांवों में सेब के पेड़ों को भारी नुकसान पहुचाया है। वहीं ग्रमसभा झाला स्थित सी.ए. सेंटर को इस वर्ष सुचारु रुप से शुरु नहीं किया गया है। जिस कारण सेब काश्तकारों का सरकार के प्रति रोष बना हुआ है। इसी रोष के चलते सभी ग्रामींणों ने प्रदर्शनी में सेब नहीं देने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Multi Dealer and Real Estate Agent/Agency WordPress Plugin Multi Hospital – Hospital Management System Multi Host | WHMCS Hosting Multi Language Add-on for BookPro Plugin Multi-Page Forms for NEX-Forms Multi Salon, Individual Appointments Booking System Full App Solution Flutter / Laravel / Angular Multi Style AngularJS Responsive Admin Template | mAdmin Multi Vendor Coupon Marketplace Plugin for WooCommerce Multi Vendor Daily Deals Plugin for WooCommerce Multi-Vendor SMS Notification for WooCommerce