लापता शिक्षक की खेज को लेकर ग्रामींणों ने किया डोईवाला चौकी का घेराव

0
kotwali

डोईवाला: पिछले 15 दिनों से लापता रिटायर्ड शिक्षक सुभाष शर्मा का कोई पता नहीं चलने को लेकर गांव के लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ डोईवाला कोतवाली जाकर प्रदर्शन किया। लोगों ने कोतवाल से सुभाष शर्मा का पता लगाकर उन्हें खोजकर लाने की मांग की।

बता दें कि तहसील डोईवाला के जीवनवाला गांव के रिटायर्ड शिक्षक 62 वर्षीय सुभाष चन्द्र शर्मा पिछले 15 दिन से अपने घर से लापता हैं। उनकी गुमशुदगी को लेकर पूर्व में ही परिजनों ने डोईवाला कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस आज तक लापता शिक्षक का पता नही लगा पाई जिससे नाराज गांव के लोगों ने सुभाष चन्द्र शर्मा के परिजनों के साथ डोईवाला कोतवाली में प्रदर्शन कर लापता शिक्षक को खोजने की मांग की।

कोतवाली पहुंचे ग्राम प्रधान और दर्जनों ग्रामीणों ने पुलिस पर ढिलाई का आरोप लगाया और कहा की जब संदिग्ध आरोपी के बारे में पुलिस जानती हैं, तो फिर क्यों नही मामले का खुलासा कर लापता शिक्षक को खोजा जा रहा है।

कोतवाली में सुभाष चन्द्र शर्मा के परिजनों ने एक बार फिर से गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत देकर कढ़ाई से पूछताछ करने की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाल राजेंद्र सिंह रावत ने ग्रामीणों से तीन दिन का समय मांगा, जिस पर ग्रामीणों ने तीन दिन के बाद फिर से कोतवाली आने की बात कहकर अपना प्रदर्शन स्थगित कर गांव वापस चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Warehouse Ultimate Member WordPress Theme Ultimate Meme Generator – WordPress Plugin Ultimate Reviewer – Elementor & WPBakery Page Builder Addon Ultimate Reviewer WordPress Plugin For WPBakery Page Builder Ultimate Sliders Bundle – Layers, Parallax, Zoom Ultimate Smart Slider – WordPress Ultimate Social – Easy Social Share Buttons and Fan Counters for WordPress Ultimate Timeline – Responsive Timeline History Ultimate Tweaker for WordPress Ultimate User Export & Filter for WordPress