मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत प्रदेश के राजकीय चिकित्सालयों में मिलेगी निशुल्क दवा और पैथोलॉजी जांच की सुविधा

0
halth

देहरादून: स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने गुरुवार को सचिवालय स्थित सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के तहत राजकीय चिकित्सालयों में आने वाले मरीजों को निशुल्क दवा और पैथोलॉजी जांच की सुविधा दी जाएगी। बताया कि आने वाली 17 सितंबर को राज्य के 30 स्थानों पर निशुल्क पैथोलॉजी जांच सेवा को शुरू कर दिया जायेगा। जिसका शुभारंभ राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टोल फ्री नंबर 108, 104 व 102 की सेवाओं को और बेहतर बनाने के साथ ही आम लोगों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि आगामी 23 सितंबर को सरकार अटल आयुष्मान योजना के तीन वर्ष पूरे होने पर आरोग्य मंथन कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिसमें मीडिया कर्मियों से स्वास्थ्य सेवाओं और आयुष्मान गोल्डन कार्ड पर सुझाव लिए जाएंगे। 

उन्होंने अधिकारियों को क्लीनिकल एस्टेब्लिसमेंट एक्ट में छूट संबंधी प्रस्ताव, आशा वर्करों की नियमावली व मेडिकल कालेजों से संबंधी नियमावली का प्रस्ताव तैयार कर आगामी कैबिनेट में लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा मद से प्राप्त धनराशि का शीघ्र उपयोग कर विभाग को उपयोगिता प्रमाण पत्र जारी करें। 

बैठक में सचिव अमित नेगी, एनएचम मिशन निदेशक एनएचएम सोनिका, अपर सचिव अरूणेंद्र चौहान, अपर सचिव गरिमा रौकली, महानिदेशक स्वास्थ्य डा. तृप्ति बहुगुणा, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना, उप निदेशक चिकित्सा शिक्षा डा. एमके पंत, मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य कोर्डिनेटर आनंद मोहन रतूड़ी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse AffiliateWP – Pushover Notifications AffiliateWP – Recurring Referrals AffiliateWP – REST API Extended AffiliateWP – Tiered Affiliate Rates AffiliateWP – Vanity Coupon Codes AffiliateWP WordPress Plugin AffiliateWP – Zapier for AffiliateWP Affirm - Marketing & Digital Agency WordPress Theme Affliction – Multipurpose Minimal WordPress WooCommerce Theme AforApple – Kids Education & LMS WordPress Theme