अल्मोड़ा में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बोले धामी, हमारा मकसद सिर्फ विकास

0
d 8

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में चुनावी अभियान शुरू करने के साथ बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज हो गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री का पहली बार अल्मोड़ा आगमन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। रघुनाथ सिटी माल से बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में एक बाइक रैली भी निकाली।इस दौरान सीएम धामी ने रैमजे इंटर कॉलेज में एक जनसभा को भी संबोधित किया।

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार का मकसद सिर्फ उत्तराखंड का विकास है। उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का सरलीकरण कर उनका समाधान किया जाए। लोग परेशान न हो, उसके लिए ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाकर लोगों की समस्याओं को दूर करने का काम किया जा रहा है।

सीएम धामी इस रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी एवं कार्यकर्ताओं में जान फूंकने का काम कर रहे हैं।

इस जन आशीर्वाद रैली में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मंत्री रेखा आर्या समेत बीजेपी के विधायक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Arthoz – Art Exhibition Elementor Template kit Artica : Restaurant WordPress theme Artica : Restaurant WordPress theme Artion Content Copywriting Services Elementor Template Kit Artistic - Digital Marketing Agency WordPress Theme Artizani – Handmade Artists and Artisans WordPress Theme Arton – Beauty & Spa Salon Template Kit Artore Theater Entertainment & Performing Arts Elementor Template Kit Artsea – Photography & Art Gallery Elementor Template Kit ArtSpace – Wall Art & Print Shop WordPress theme