2 घंटे बाद अल्मोड़ा पहुंचे सीएम धामी हवा में ही चॉपर में आई थी दिक्कत, लौटना पड़ा था दून

0
d 1

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करने के लिए अल्मोड़ा जा रहे थे। देहरादून से उनके विमान ने उड़ान भरी। पता चला है कि हवा में ही उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आ गई।

मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने के बाद बीच रास्ते से ही उसे लौटाना पड़ा है। मुख्यमंत्री का चौपर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड वापस आया। इसके बाद मुख्यमंत्री दूसरे विमान से अल्मोड़ा के लिए रवाना हुए। इस कारण अपने तय कार्यकर्म से 2 घंटे विलंब से मुख्यमंत्री अल्मोड़ा पहुंचे। अब मुख्यमंत्री अल्मोड़ा में बीजेपी की जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री के वापस लौटने की खबर की डीआईजी कुमाऊं निलेश भरणे ने पुष्टि की थी। जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेलीकॉप्टर हवा में ही तकनीकी समस्या का शिकार हुआ तो उनके पायलटों ने वापस देहरादून लौटना ही सही समझा। इसके बाद चॉपर को वापस देहरादून के लिए मोड़ा गया। देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड पर चॉपर की लैंडिंग कराई गई। इसके बाद सीएम के लिए दूसरा विमान लाया गया। तब जाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करने के लिए अल्मोड़ा को रवाना हुए। इस दौरान उनका दौरा 2 घंटा लेट हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Bebio – Kindergarten & Baby Care WordPress Theme Becca – SaaS and Software Company WordPress Theme Becipe – Recipe Blogging WordPress Theme Beeta – Multipurpose WooCommerce Theme Beetrix – Pet Clinic & Hospital Elementor Template Kit Before After Image Pro Addon for WPBakery Page Builder Bege – Responsive WooCommerce WordPress Theme BeGreen – Multi-Purpose WordPress Theme for Planter – Landscaping- Gardening Behanceomatic Post Generator Plugin for WordPress BeHealth – Multi-Purpose WordPress Theme for Yoga – Health – Beauty – Shop