रिश्ते के भाई ने जबरन निकाह कर, नाबालिग से किया दुष्कर्मः मुकद्दमा दर्ज

0
jabran

देहरादूनः नाबालिग से जबरन निकाह कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग के पिता ने राजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अपने ही भांजे पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। नाबालिग पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक के परिवार के सदस्यों सहित मौलवी पर मस्जिद में गैर कानूनी तरीके से निकाह करवाने में शमिल होने का भी आरोप लगाया है।

थाना राजपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पिता ने शिकायत में बताया कि रहरिया, बिहार का रहने वाला उनका ही भांजा बीती 15 मई को उनके घर कुछ दिन रहने आया था। इस दौरान वह उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इसके बाद वह उनकी नाबालिग बेटी को डरा धमका कर नोएडा और फिर बिहार ले गया। आरोपी द्वारा पीड़िता को जान से मार की धमकी देने की वजह से वह कुछ बोल नहीं सकी।

इस बीच आरोपी ने आरीफ, नरगिस, गुलारी की मदद से जबरन अरहरिया बिहार की एक मस्जिद में गैर कानूनी तरीके से पीड़िता से निकाह कर लिया।

पीड़ित पक्ष ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि कि जबरन निकाह करवाने में आरोपी के परिवार के सदस्यों सहित मस्जिद का मौलवी भी शामिल है।

वहीं पीड़िता के पिता का कहना है कि वह इज्जत की वजह से चुप रहे और रिश्तेदारों की मदद से पीड़िता को वापस देहरादून बुला लिया। फिर से आरोपी पीड़िता को बार बार बिहार बुलाने के लिए दबाव डाल रहा है ना आने पर अश्लील फोटो यूट्यूब पर डालने की धमकी दे रहा है।

राजपुर के थाना अध्यक्ष राकेश शाह ने कहा कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस तैयारी कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Warren – Life and Business Coach WordPress Theme Warta – News/Magazine WordPress Theme Wasat — Creative Portfolio Elementor Template Kit Wastey – Waste Pickup and Disposal Services WordPress Theme Waterly – Drinking Water Delivery WordPress Theme Wauki: Responsive WordPress Menu WaveRide – Surfing and Water Sports WordPress Theme Waves – Startup Agency Elementor Template Kit WaveSurfer – Surfing and Water Sports WordPress Theme WaveX – One Page Parallax