देवस्थानम बोर्ड को लेकर विधायकों सहित तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधिमण्डल ने की मुख्यमंत्री धामी से भेंट

0
WhatsApp Image 2021-08-24 at 4.00.08 PM

-देवस्थानम बोर्ड से तीर्थ पुरोहितों व हक हकूक धारियों और पण्डा समाज का किसी प्रकार का अहित नहीं होने दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

देहरादूनर:  देवस्थनम बोर्ड का लगातार तीर्थ पुरोहितों द्वारा विरोध को लेकर मंगलवार को देवप्रयाग विधायक विनोद कण्डारी व केदारनाथ की पूर्व विधायक शैलारानी रावत के नेतृत्व में केदारनाथ व बदरीनाथ के तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीएम आवास में भेंट की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने देवस्थानम बोर्ड के गठन के मुद्दे पर तीर्थ पुरोहितों, हक हकूक धारियों के हितों को लेकर मुख्यमंत्री धामी से वितृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल के द्वारा रखी गयी आशंकाओं पर सीएम ने उन्हें बोर्ड के गठन से किसी भी प्रकार का अहित न होने का भरोसा दिया।

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन देतेे हुए कहा कि देवस्थानम बोर्ड से तीर्थ पुरोहितों व हक हकूक धारियों और पण्डा समाज का किसी प्रकार का अहित नहीं होने दिया जाएगा।

सीएम धामी ने तीर्थ पुरोहितों की मांगों को लेकर कहा कि राज्य सरकार सभी को सुनेगी और उनकी चिंताओं का समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि कम्यूनिकेशन गैप नहीं होना चाहिए। राज्य सरकार बातचीत के माध्यम से रास्ता निकालेगी। बातचीत से सभी शंकाए दूर की जाएंगी और जहां सुधार की जरूरत होगी, राज्य सरकार सुधार करेगी। सीएम ने वरिष्ठ नेता मनोहर कांत ध्यानी को संबंधित तीर्थ पुरोहितों के पक्ष को जानकर पूरी रिपोर्ट देने का आग्रह किया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि बदरीनाथ मास्टर प्लान को मूर्त रूप देने से पूर्व सभी संबंधित पक्षों की भी बात सुनी जाएगी और उनकी शंकाओं का निवारण किया जाऐगा। सभी के हित यथासंभव सुरक्षित रहेंगे। वहीं प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने भी वार्ता के माध्यम से रास्ता निकाले जाने पर सहमति व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse ChangaLab – Currency Exchange WordPress Plugin Changelog & Custom List for Elementor – Logger Chani – Fashion And Clothing Store Theme Chaos – Responsive Bag Shop Theme Chapel – Church WordPress Theme Chardonnay – Wine Store & Vineyard WordPress Theme Charety – Charity & Donation WordPress Theme Charie – Charity NonProfit Elementor Template Kit Charify – Fundraising & Donation WordPress Theme Charipex – Charity & Nonprofit WordPress Theme