सीएम धामी हुए कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

0
WhatsApp Image 2021-08-23 at 6.54.30 PM

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को नरोरा, बुलंदशहर जाकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्व. कल्याण सिंह जी योग्य प्रशासक एवं कुशल राजनीतिज्ञ थे, वे हम सभी के लिये हमेशा प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।

मुख्यमंत्री के साथ ही केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत. विधायक एवं भाजपा प्रदेश अक्ष्यक्ष मदन कौशिक ने भी स्व कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed