मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मेगा वैक्सीनैशन कैम्प का शुभारंभ, कहा चार माह के अंदर प्रदेश में किया जाएगा शत प्रतिशत कोविड.19 वैक्सीनेशन

0
WhatsApp Image 2021-08-07 at 1.40.35 PM (1)

-प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रहा सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण अभियान: मुख्यमंत्री

देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्यागी रोड स्थित संत निरंकारी भवन में मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में विश्व का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के दूरस्थ आर तक कैम्प लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि चार माह में प्रदेश में शत प्रतिशत कोविड.19 वैक्सीनेशन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टीकाकरण के लिए आए लोगों से मिलकर उनका हालचाल भी पूछा।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा की संत निरंकारी भवन में आज 01 हजार वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। आज प्रदेश में डेढ़ लाख कोविड वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 750 कैम्प लगाए गए हैं।

इस अवसर पर स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Arai Interior & Furniture Elementor Template kit Arangi – Organic WooCommerce Theme Aravt – Creative MultiPurpose Theme Arcade Storefront WooCommerce Theme Arcane – The Gaming Community Theme Arcdeco – Architecture & Interior Design WordPress Theme Archa – Interior Design & Architecture Elementor Template Kit ArchBuro – Architecture Bureau Template Kit ArcherBooks - Author & eBook Resume Elementor Pro Template Kit Archi – Interior Design WordPress Theme