नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म करने के आरोप में एनजीओ संचालक पर एक और मुकदमा, देहरादून के बाद अब पौड़ी से भी प्रथमिकी दर्ज

0
ngo rep

देहरादून:  नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपित जगत जीवन ज्योति गुरुकुल नवादा के एनजी ओसंचालक के खिलाफ एक और नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पूर्व देहरादून की एक महिला की तहरीर पर थाना नेहरू कालोनी पुलिस ने 12 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोप में एनजीओ संचालक पर मुकदमा दर्ज किया था।

जगत जीवन ज्योति गुरुकुल नवादा के एनजीओ संचालक जनार्दन बिंजोला पर अब पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली महिला ने भी अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने की तहरीर दी है।

महिला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि, कुछ साल पहले उनकी 13 साल की बेटी एनजीओ में रहती थी। आरोपित संचालक ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और यह बात किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि डर के मारे वह अपनी बेटी को चुपचाप घर ले गई। अब जब देहरादून की एक महिला ने आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई तो वह भी शिकायत दर्ज करने के लिए आगे आई।

इंस्पेक्टर राकेश गुसांई ने बताया कि आरोपित जर्नादन बिंजोला व उसकी सहयोगी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बता दें कि बीते रविवार को एक महिला ने नेहरू कालोनी थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी दो बेटियां एनजीओ में पढ़ती हैं। एनजीओ का संचालक उनकी बड़ी बेटी के साथ पिछले एक महीने से दुष्कर्म करता आ रहा था। महिला की छोटी बेटी ने आरोपित को दुष्कर्म करते हुए देख लिया। रविवार को जब महिला अपनी बच्चियों से मिलने के लिए एनजीओ पहुंची तो उन्होंने आपबीती सुनाई।

पुलिस के अनुसार आरोपित ने अन्य बच्चियों के साथ भी दुष्कर्म करने की संभावना है, इसलिए पुराने रिकार्ड को खंगाला जा रहा है, कि एनजीओ में कितने बच्चे पढ़ते थे, उनकी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Rush – Esports & Gaming WordPress Theme Ruza – Beauty Cosmetics Shop WordPress Theme Ryse – SEO & Digital Marketing Elementor Template Kit Ryse – SEO & Digital Marketing Theme Rythm – Rock Band Elementor Template Kit Rythmo | Arts & Music School WordPress Theme S2W - Import Shopify to WooCommerce - Migrate Your Store from Shopify to WooCommerce SaaSHub – Digital Product WordPress Theme Saasland – MultiPurpose WordPress Theme for Startup Saasland – Saas, Startup, Technology & IT Solutions WordPress Theme