मुख्यमंत्री ने किया सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण, पत्रावलियों का भी किया अवलोकन

0
WhatsApp Image 2021-07-07 at 3.04.11 PM

सीएम ने दिए अधिकारियों को निर्देश

शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण किया जाय। शासन से जनता को बहुत उम्मीदें होती हैं। यह सुनिश्चित किया जाय कि जन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से हो। अनावश्यक सचिवालय के चक्कर न लगाने पड़े। शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों के ट्रेकिंग सिस्टम को और मजबूत बनाया जाय। आगन्तुकों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार रखा जाय

देहरादून: सूबे में पद संभालने के बाद से ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार कार्यों के अवलोकन के साथ अधिकारियों को जनता के प्रति जवाबदेह होने के निर्देश देते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में सीएम ने बुधवार को सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया।साथ ही उन्होंने विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन भी किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण किया जाय। उन्होंने कहा कि शासन से जनता को बहुत उम्मीदें होती हैं। यह सुनिश्चित किया जाय कि जन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से हो।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों में तेजी के साथ ही समयबद्धता एवं कार्यों के प्रति पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि अपने कार्यों के लिए लोगों को अनावश्यक सचिवालय के चक्कर न लगाने पड़े। शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों के ट्रेकिंग सिस्टम को और मजबूत बनाया जाय। आगन्तुकों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार रखा जाय।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव एल फनई ,सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली, सौजन्या, अपर सचिव सोनिका मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Warehouse EasyPlex – Movies – Live Streaming – TV Series, Anime eBay Aliexpress WooImporter Ebec – Renovation Elementor Template Kit Ebullient – Magazine & News WordPress Theme eCare – Elderly & Health Care Elementor Template Kit eClass – Learning Management System eClassify – Classified ads Buy and Sell Marketplace Flutter App with Laravel Admin Panel eClipse – Photography Portfolio WordPress Theme Eco Nature – Environment & Ecology WordPress Theme Eco Press – Nature, Ecology & NGO WordPress Theme