होटल कर्मचारियों का किया गया कोरोना टीकाकरण

0
d 3 (35)

देहरादून:  मसूरी में लाइब्रेरी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में होटल एसोसिएशन के तत्वाधान में होटल के करीब 500 कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया।

टीकाकरण शिविर का उद्घाटन करते हुए काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कोविड महामारी में पूरे देश के लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर करीब 300 होटल कर्मचारियों को राशन भी वितरित किया गया।

इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कोरोना महामारी की इस लड़ाई में होटल एसोसिएशन ने काफी सहयोग दिया है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि देश में 135 करोड़ की आबादी है, जो विश्व की आबादी का 40 प्रतिशत है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोगों का टीकाकरण तेजी से हो रहा है और दिसबंर तक पूरी आबादी के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में मसूरी होटल एसोसिएशन के तत्वाधान में करीब 500 कर्मचारियों को टीकाकरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मसूरी की अर्थव्यवस्था होटल पर टिकी है, लेकिन कोरोनाकाल में सब ठप पड़ी है। ऐसे में होटल एसोसिएशन का कर्मचारियों को टीका लगाने का निर्णय सराहनीय है। वह सुरक्षित रहेगें तो सेवा देंगे।

उन्होंने कहा कि कोरोना की इस लड़ाई में सभी संस्थाएं, सभी विभाग डॉक्टर, नर्स, पत्रकार, सामाजिक संस्थाएं, पर्यावरण मित्र सहित हर व्यक्ति सरकार का साथ दे रहा है। परिणाम स्वरूप हम लोग यह लड़ाई जीतने की ओर बढ़ रहे हैं. अब बहुत कम केस सामने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Warehouse AquaPro | Aquarium & Maintenance Services WordPress Theme + Store Aquassi – Aquascape Shop Elementor Template Kit Aquaterias - Bottled Drinking Water Delivery WordPress Theme Aquato – Drinking Water Delivery WordPress Theme Aquavist – Fish Aquarium & Aquascape Elementor Template Kit Aqum | Contemporary Magazine WordPress Theme Aracelia – Travel Agency Elementor Template Kit Aragon – Creative Multi-Purpose WordPress Theme Arai Interior & Furniture Elementor Template kit Arangi – Organic WooCommerce Theme