‘सुशासन, पारदर्शिता और सेवा के 4 वर्ष’ – सांसद डॉ. नरेश बंसल ने मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश की जनता को दी शुभकामनाएं

0
Naresh-bansal-mp-uk.jpg

देहरादून: भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्य सभा डाॅ नरेश बंसल ने राज्य सरकार के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर हर्ष जताया है एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, समस्त कैबिनेट एवं प्रदेश की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।

डाॅ0 नरेश बंसल ने कहा कि, आज बहुत ही पावन पर्व है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के दूसरे कार्यकाल के आज 4 वर्ष पूर्ण हुए हैं, ये बेदाग महत्वपूर्ण कार्यकाल मुख्यमंत्री जी का है जिसमें प्रदेश ने बहुआयामी प्रगति की है।

इन चार साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ओजस्वी मार्गदर्शन एवं युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने राज्य में विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं। प्रदेश में हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हो रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार द्वारा पारदर्शिता, सुशासन और सेवा के संकल्प के साथ किए गए कार्य विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण की दिशा में एक सशक्त आधार प्रस्तुत कर रहे हैं।

भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्य सभा डाॅ0 बंसल ने कहा कि, यह गर्व का विषय है कि, हमारे प्रदेश ने नीति आयोग के एसडीजी गोल में पूरे देश में हमने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। फाइनेनशियल मैनेजमेंट में हमने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्टार्टअप में अचीवर्स की श्रेणी में आये हैं। हर श्रेणी में हमने प्रगति की है। खनन में हम सुधार लेकर के आये हैं, केंद्र से 200 करोड़ का पुरस्कार मिला है। 25 वर्षों में पहली बार परिवहन विभाग लाभ में लेकर आने का काम किसी ने किया है तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हुआ है।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि इन चार सालों में डबल इंजन की सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से उत्तराखण्ड की मातृशक्ति आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनकर उभर रही है। आज 2.65 लाख से अधिक महिलायें ‘‘लखपति दीदी’’ बन चुकी हैं, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है, जो प्रदेश में हो रहे विकास व प्रदेश की बदलती तस्वीर का सशक्त प्रमाण है।

डाॅ0 नरेश बंसल ने कहा कि, इन चार वर्षों में युवाओं के लिए रोजगार और नवाचार के नित नये अवसर सृजित किए गए हैं। बेरोजगारी को कम करने में हम सफल हुए हैं। 4.4 प्रतिशत बेरोजगारी दर कम की है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश में स्टार्टअप की संख्या 700 से बढ़कर 1700 तक पहुंच गयी है। इससे प्रदेश में उद्यमिता को नई गति मिली है और युवा आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। युवा सोच, तेज निर्णय क्षमता और जमीनी नेतृत्व के कारण धामी जी की प्रदेश के युवाओं के बीच सर्वाधिक लोकप्रियता है।

भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्य सभा डाॅ0 बसंल ने कहा कि, गरीबी रेखा से ऊपर पूरे देश में अगर 25 करोड़ लोग ऊपर आये हैं तो उसमें 25 लाख लोग उत्तराखण्ड में भी उस गरीबी रेखा से ऊपर आये हैं। अगर 10 करोड़ लोगों को पूरे देश में उज्ज्वला के गैस कनेक्शन मिले हैं तो उत्तराखण्ड में 10 लाख लोगों को उज्ज्वला की गैस गई है। घर-घर के अन्दर जल जीवन मिशन के अन्दर पानी पहुंचाने का काम हुआ है। इन चार साल में उत्तराखण्ड ने इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। प्रदेश की अन्य राज्यों से सड़क, रेल और हवाई कनेक्टविटी के व्यापक विस्तार ने उत्तराखण्ड को नई गति प्रदान की है। दूरस्थ गांव तक विकास के सभी आयाम पहुंचे हैं। जिससे पर्यटन, व्यापार और स्थानीय जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

डाॅ0 नरेश बंसल ने कहा कि, मुख्यमंत्री धामी जी के प्रदेश की डेमोग्राफी न बदलने देने के विकल्प रहित संकल्प से समान नागरिक संहिता लाने वाला पहला प्रदेश भी उत्तराखण्ड है। 10 हजार एकड़ जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराने वाला उत्तराखण्ड है। नकल विरोधी कानून लाने वाला उत्तराखण्ड है। दंगा विरोधी कानून लाने वाला उत्तराखण्ड है।

डाॅ0 बंसल ने कहा कि, देश के सामने हमने एक रोड़ मैप दिया है कि, 2047 का विकसित भारत गांव-गांव के विकास से शहर-शहर के विकास से राज्य-राज्य के विकास से 2047 का यह विकसित भारत होगा। भाजपा एवं सरकार के कार्यक्रमों में मातृशक्ति, युवा शक्ति, वरिष्ठ जन, किसान एवं समाज के हर वर्ग की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह सिद्ध कर दिया है कि, प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और जनकल्याण के मार्ग पर अग्रसर हो सरकार के साथ दृढ़ता से खडी है। जनता से मिलने वाला यह अपार जन-समर्थन पिछले चार वर्षों में किए गए ऐतिहासिक एवं सर्वजन हितकारी निर्णयों पर जनता की सशक्त मुहर है।

डाॅ0 बंसल ने राज्य की देवतुल्य जनता को शुभकामनाये देेते हुए आग्रह किया कि, मैं आप सबको शुभकामनायें देता हूं कि, इसी प्रकार अपना प्यार और आशीर्वाद मुख्यमंत्री जी और भारतीय जनता पार्टी पर बनाये रखें और निश्चिित रूप से धामी जी के नेतृत्व में हैट्रिक उत्तराखण्ड के लिए बनायेंगे उत्तराखण्ड में तीसरी बार हमारी सरकार आयेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse MotoPress – Auto Repair & Mechanic Shop WordPress Theme Motor – Cars, Parts, Service, Equipments and Accessories WooCommerce Store Motorix — Car Repair Auto Garage WordPress Theme MotorMania | Motorcycle Accessories WooCommerce Theme Motors – Automotive, Car Dealership, Car Rental, Auto, Classified Ads, Listing WordPress Theme Motors – Car Dealer, Rental & Listing WordPress theme Motorx – Car Dealer & Listing WordPress Theme Motret – Digital Marketing Elementor Template Kit Motta - Multi-Vendor and Marketplace WordPress Theme Motto - Creative Agency & Startup WordPress Theme