गणेश गोदियाल बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष, डॉ हरक सिंह रावत और प्रीतम सिंह को भी बड़ी जिम्मेदारी

0
congress-uk.jpg

कांग्रेस हाईकमान ने गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष और डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह फैसला 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर लिया गया है। उत्तराखंड में कांग्रेस इस समय अपनी संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने और क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने के प्रयास में जुटी है। गणेश गोदियाल को संगठन का सुलझा और स्वीकार्य चेहरा माना जाता है, जो गढ़वाल क्षेत्र से आते हैं और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ रखते हैं।

दूसरी ओर प्रीतम सिंह संगठन और जनसंपर्क में लंबा अनुभव रखने वाले नेता हैं, जिनकी पकड़ खासकर ग्रामीण इलाकों में मजबूत है, हरक सिंह रावत, जिन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं, राज्य की चुनावी राजनीति की बारीकियों को बखूबी समझते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse StudioPress Metro Pro Genesis WordPress Theme StudioPress Milan Pro Genesis WordPress Theme StudioPress Monochrome Pro Genesis WordPress Theme StudioPress News Pro Genesis WordPress Theme StudioPress Niche Pro Genesis WordPress Theme StudioPress Outreach Pro Genesis WordPress Theme StudioPress Parallax Pro Genesis WordPress Theme StudioPress Pretty Chic Pro Genesis WordPress Theme StudioPress Pretty Creative Pro Genesis WordPress Theme StudioPress Refined Pro Genesis WordPress Theme