1 अक्टूबर महानवमी को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, आदेश जारी

0
1-8.jpeg

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुये प्रदेश में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महानवमी को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश के निर्देश दिए गए थे।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में सचिव सामान्य प्रशासन द्वारा इसके आदेश जारी कर दिये गए हैं।

अब प्रदेश में दिनांक 01 अक्टूबर 2025 को राज्य सरकार के सभी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। बैंक एवं कोषागारों में भी यह अवकाश रहेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महानवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का यह पर्व समाज में नारी के महत्व एवं सम्मान को प्रदर्शित करने वाला है।

यह हमारी समृद्ध, सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपरा का भी प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Page Intro for Elementor WordPress Plugin Page Scroll Animation – WordPress Plugin PageBolt – Landing Page WordPress Theme PageLoader | Loading Screen and Progress Bar for WordPress PageLoader: WordPress Preloader and Progress Bar Paid Memberships PRO for AMP Paint – Painting Company WordPress Theme Paintable – Photography / Photos Blog Theme Paintify – Room Paint Color Visualizer Plugin | WooCommerce WordPress PaintMyRide – Car Painting & Modification Elementor Template Kit