शहीदों के सपनों के अनुरूप बनेगा उतराखंडः कौशिक

0
13 b

 

देहरादून:  भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेश अध्यक्ष के पद पर घोषणा होने के बाद पहले दिन सबसे पहले देहरादून कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक पहुँच कर उत्तराखंड के आंदोलन में शहीद हुए आंदोलकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री कौशिक ने कहा कि राज्य निर्माण मातृशक्ति के संघर्षों व जनांदोलन से प्राप्त हुआ है जिसमे हमारी मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा मातृ शक्ति और अन्दोलनकरियो का सम्मान करती रही है और राज्य को शहीदों के सपनो के अनुरूप बनाया जाएगा। उन्हांेने कहा कि भाजपा राज्य में विकास के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुचने की कोशिश कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शहीद स्मारक पहुँँचकर श्री कौशिक ने शहीदों को नमन कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस दौरान उन्होंने कई संगठनों से भी वार्ता की। इसके बाद श्री कौशिक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पहुँँचकर भाजपा के पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंडित जी का सादगी भरा जीवन और सिद्धांत सदैव हम सबके लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री कौशिक ने इसके बाद घंटाघर स्थित भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

शनिवार सुबह प्रदेश अध्यक्ष श्री कौशिक के यमुना कॉलोनी आवास पर उनके स्वागत के लिए प्रदेश भर से आये जिलाध्यक्षों पदाधिकाररियों व कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा उसके 10-30 बजे श्री कौशिक ने पूरे काफिले के साथ शहीद स्मारक के लिए प्रस्थान किया।

इस मौके पर उनके साथ प्रदेश महामंन्त्री राजेन्द्र सिंह भंडारी, कुलदीप कुमार, केबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक राजपुर खजान दास, आदित्य चैहान, महानगर भाजपा अध्यक्ष सीताराम भट्ट, रतन सिंह चैहान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता साथ मे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Addons Bundle for Lumise Product Designer Address Google Autocomplete In Gravity Forms Adelia – Corporate Business WordPress Theme Adeline – Photography Portfolio Theme ADF – Amazon Discount Finder for WordPress AdFlex – Multi User Full-featured Ads System AdForest – Classified Ads WordPress Theme AdForest – Classified Native Android App AdForest – Classified Native IOS App Adifier – Classified Ads WordPress Theme