राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर में मनाया गया महिला दिवस

0
h 2 (2)

हरिद्वार: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर में महिला दिवस सम्मान समारोह बहुत ही उल्लास पूर्वक मनाया गया मुख्यअतिथि भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी एवं समाजसेवी सतीश  त्यागी के द्वारा विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम राणा को विशेष रूप से उनकी उपलब्धियों को लेकर सम्मानित किया गया तथा उनकी उपलब्धियों की भी भूरी भूरी प्रशंसा की।

इस अवसर पर हेमलता शुक्ला एवं अनुराधा आर्य का विशेष सहयोग रहा। अनु सिंह, सुषमा दास योगिता नेगी अंजना लखवारिया, मुन्नी खारवाल बसंती सजवान अनिता चैधरी आदि शिक्षिकाओ को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा की नारी आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और खुद ही अपना मुकाम तय कर रही हैं। धीरे- धीरे ही सही लेकिन महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ रही है। और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए ही विमेंस डे मनाया  जाता है।

महिला दिवस राजनैतिक और सामाजिक स्तर पर महिलाओं के समान अधिकारों को देखते हुए विश्व भर में मनाया जाता है। हर साल 8 मार्च को मनाए जाने वाले इस दिन को पहली बार सन् 1909 में मनाया गया था।महिलाओं को समर्पित इस दिन पर कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिस में महिलाएं भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। इस दिन को मनाने के पीछे सबसे बड़ी वजह हैं कि महिलाओं को शिक्षा में बढ़ावा, करियर के क्षेत्र में कई अवसर और पुरुषों के जैसे ही समान अधिकार मिल सकें। समाजसेवी सतीश त्यागी ने कहा कि आज महिलाएं समाज के कई क्षेत्रों में आगे आकर के कई कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। इतिहास उठाकर देखें तो मां पुतलीबाई ने गांधीजी व जीजाबाई ने शिवाजी महाराज में श्रेष्ठ संस्कारों का बीजारोपण किया था। जिसका ही परिणाम है कि शिवाजी महाराज व गांधीजी को हम आज भी उनके श्रेष्ठ कर्मों के कारण आज भी जानते हैं। इनका व्यक्तित्व विराट व अनुपम है। बेहतर संस्कार देकर बच्चे को समाज में उदाहरण बनाना, नारी ही कर सकती है। अतरू नारी सम्माननीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Warehouse Themebox – Digital Products Ecommerce WordPress Theme ThemeIsle Adrenaline PT WordPress Theme ThemeIsle Didi WordPress Theme ThemeIsle Feedzy RSS Feeds Premium Hestia Pro - Sharp Material Design Theme For Startups Themeisle Shopisle Pro WordPress Theme Themeisle Visualizer Charts and Graphs Pro ThemeIsle WP Product Review Themekit Options – WordPress Options Panel Pack for Ninja Popups