चाय बागान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान

0
shv phed mai

देहरादून:  राजधानी के बसंत विहार इलाके में चाय बागान में युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में पेड़ से लटका मिला है। शव देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेस प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक चार दिन से घर से लापता था।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह बसंत विहार क्षेत्र में चाय बागान में एक 19 साल के लड़के का शव मिला। शव क्षत-विक्षत अवस्था में पेड़ से लटका हुआ था। पुलिस के अनुसार, युवक के शरीर में चोट के कई निशान हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुट गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि युवक पिछले चार दिन से लापता था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बुरी हालत में पेड़ से लटके हुए युवक के शरीर पर चोट पर कई निशान मिले हैं।

पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी मान रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक शिमला बाईपास रोड स्थित नयागांव पेलियो का रहने वाला था। उसकी पहचान सुमित कश्यप के रुप में हुई। फिलहाल इस मामले में थाना बसंत विहार पुलिस सभी तरह के पहलुओं की जांच पड़ताल में जुटी है. शव को पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse WooCommerce Order Status Control WooCommerce Order Status Manager WooCommerce Order Status Per Product WooCommerce Order Tracker - Custom Order Status, Tracking Templates and Order Email Notifications WooCommerce Orders and Products Export WooCommerce Orders Tracking – SMS – PayPal Tracking Autopilot WooCommerce Page Builder For WPBakery Page Builder WooCommerce Page Builder For Elementor WooCommerce PagSeguro WooCommerce Partial COD – Payment Gateway Restrictions & Fees