किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

0
ce52a22ca8bc26c1df4ae8af4c2c5c2c1700738090501865_original
रुड़की: भगवानपुर थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही है। वहीं आरोपी की तलाश में लंबे समय से पुलिस शहरों की खाक छान रही थी। वहीं पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया था। मिली जानकारी के अनुसार बीती एक फरवरी को भगवानपुर थाना पुलिस को पीड़िता नाबालिग किशोरी के पिता द्वारा तहरीर दी गई थी। तहरीर में बताया गया था कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ भगवानपुर निवासी एक युवक ने दुष्कर्म किया है। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। वहीं गठित की गई टीम द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी जहाजगढ़ शमशान घाट के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, वहीं पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अब आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही है जिसके बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा। भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि आरोपी को जहाजगढ़ शमशान घाट के पास से गिरफ्तार किया गया है। कहा कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। वहीं गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Easy Digital Downloads – Currency Converter Easy Digital Downloads Custom Prices Easy Digital Downloads Discounts Pro Addon Easy Digital Downloads - Download Image Watermark Easy Digital Downloads Email Reports Easy Digital Downloads File Store for Dropbox Easy Digital Downloads Fraud Monitor Easy Digital Downloads Free Downloads Easy Digital Downloads Frontend Submissions Easy Digital Downloads Gateway Fees