सुनिष्ठा सिंह ने जीता मिसेज इंडिया उत्तराखंड टाइटल

0
WhatsApp-Image-2023-12-30-at-1.10.03-PM-999x559
देहरादून: नई दिल्ली में आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की सौंदर्य प्रतियोगिता में देहरादून, उत्तराखंड निवासी सुनिष्ठा सिंह ने तीन खिताब जीत कर उत्तराखंड को गौरवांवित किया है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में पीछे छोड़ अकेले , मिसेज़ इंडिया उत्तराखंड, मिसेज़ इंडिया बोल्ड एंड ब्यूटीफुल, मिसेज़ इंडिया फोटोजेनिक, टाइटल के तीन ख़िताब अपने नाम किए हैंI सुनिष्ठा ने उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन करने के साथ राज्य की अनेक महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। सुनिष्ठा सिंह एक बेटे की माँ होने के साथ एक निजी कम्पनी की सेक्रेटरी हैंI वहीं वह मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संस्था फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी और द माइंडफुल बीइंग के साथ छात्रों, महिलाओं और बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की जागरूकता और बचाव के लिए कार्य करती हैं। सुनिष्ठा सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने और समाज सेवा के कार्यों को करने के लिए उनके परिवार और खास तौर पर उनके पति रवि का बहुत सहयोग मिलता है, जो कि पेशे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। इस जीत के माध्यम से वे लड़कियों और महिलाओं को अपने मनपसंद क्षेत्र में आगे बढ़ने और खुद को साबित करने के लिए संदेश देना चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Ultimate User Export & Filter for WordPress Ultimate Video Player Ultimate Video Player WordPress Plugin Ultimate WhatsApp Chat | WordPress WhatsApp Chat Support Plugin Ultimate WooCommerce Brands Plugin Ultimate Woocommerce Page Templates Builder | KingComposer add-on Ultimate Woocommerce Page Templates Builder | WPBakery Page Builder add-on Ultimate WooCommerce Tip or Donation Ultimate WordPress Preloader – 99 CSS3 Preloaders Ultimate WP Domain Search