हरिद्वार रोड पर बस के ब्रेक फेल

0
d2 (4)

चालक की सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा

ऋषिकेश:  यातायात परिवहन कंपनी की डाक सेवा में लगी बस का आज सुबह अचानक ब्रेक फेल हो गया। लेकिन बस चालक ने सूझबूझ दिखाई और एक बड़ा हादसा टल गया।
मिली जानकारी के अनुसार, हरिद्वार और उत्तरकाशी के बीच डाक सेवा में लगी बस आज सुबह तकरीबन 6 बजे ऋषिकेश में लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के सामने से होकर गुजर रही थी।

तभी चालक को गाड़ी के ब्रेक फेल होना महसूस हुआ। लेकिन घबराने के बजाए बस चालक गंगा राम ने अपनी सूझ-बूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क के बीच मे लगे डिवाइडर से टकरा दिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।

बस चालक ने बताया कि बस में कुल चार लोग सवार थे, बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हालांकि दो को मामूली चोट जरूर आई है। बता दें कि जिस जगह पर बस का ब्रेक फेल हुआ, वह बेहद ही व्यस्त सड़कों में से एक है। गनीमत रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय सड़क पर आवाजाही कम थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Warehouse 1040 Night Club – DJ, Music Festival WordPress Theme 15Zine | Magazine Newspaper Blog News WordPress Theme 360° Panoramic Image Viewer – Responsive jQuery Plugin 360° Panoramic Image Viewer Responsive WordPress Plugin 3D Carousel Addon for WPBakery Page Builder (formerly Visual Composer) 3D Embedder Addons for Elementor 3D FlipBook 3D Map WordPress Plugin – 3D-Mapper 3D Perspective Slider Addon for WPBakery Page Builder 3D Photo Cloud – WordPress Media Plugin