गाली गलौज के वायरल वीडियो मामले में विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
thumbnail_collage-of-3_2-sixteen_nine
देहरादून: कॉलेज निदेशक से गाली गलौज के वायरल वीडियो की द्वाराहाट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वायरल वीडियो को कब्जे में लेकर जल्द फोरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी कर ली है। वहीं वीडियो में गाली गलौज करते दिख रहे विधायक का वॉयस सैंपल भी लिया जाना है। पूरे मामले के मुताबिक पिछले दिनों द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट पर आरोप है कि उन्होंने कॉलेज निदेशक के घर में घुसकर अभद्रता की। जिसका वीडियो भी वायरल हैI वीडियो में विधायक कॉलेज के प्रबंधक से गाली गलौज की और धमकी देते सुनाई दे रहे हैं । यही नहीं वीडियो में विधायक प्रदेश के कुछ बड़े नेताओं को भी गाली गलौज करते सुनाई दे रहे हैं। जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डीआईजी कुमाऊं रेंज डॉ. योगेंद्र सिंह रावत का कहना है कि इस मामले में विधायक के खिलाफ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे की विवेचना गंभीरता से करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। सभी वीडियो और ऑडियो को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। कोर्ट की प्रक्रिया के बाद विधायक का वॉयस सैंपल लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Background Switcher Addon For Elementor Backlink PRO – Unlimited Comment Backlinks Bagaicha – Landscape & Gardening Elementor Template Kit Bagery – Ice Cream Shop WordPress Theme Bagja - Responsive Multi Concept & One Page Portfolio Theme Baha – Apps Landing Elementor Template Kit Bahama Contractor & Architect Elementor Template Kit Bailly – Elementor WooCommerce WordPress Theme bake-bakery-cake-elementor-template-kit Baker – Fresh Bakery, Pastry and Cake Shop WordPress Theme