किसान न्याय यात्रा में शामिल हुए आप सांसद भगवंत मान

0

जसपुर:  कृषि बिलों के विरोध में किसान आंदोलन के समर्थन के लिए आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के पांच विधानसभा क्षेत्रों में किसान न्याय यात्रा निकालेगी। इसके लिए पार्टी के सांसद भगवंत मान मंगलवार को प्रदेश पहुंचे। उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

मान ने कहा कि इस कानून को सही तरीके से नहीं लाया गया। इसके लिए तो वोटिंग भी नहीं हुई। बीते एक महीने से देशभर के किसान ठंड में दिल्ली की सीमा पर बैठे हुए हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। ये उनके अहंकार की नीति है जिसे छोड़ना पड़ेगा।

मान सुबह करीब 11 बजे जसपुर क्षेत्र के नादेही के पास ग्राम रायपुर में यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर पहुंचे। यहां प्रेस वार्ता करने के बाद काशीपुर पहुंचे। जहां मंडी में सैकड़ों आप कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वे किसान न्याय यात्रा में भी शामिल हुए। इसके बाद किसान न्याय यात्रा बाजपुर पहंुची और दोपहर एक बजे रामराज रोड पर किसान मंडी में किसानों की सभा हुई।

30 दिसंबर को किसान न्याय यात्रा किच्छा और सितारगंज विधानसभा होते हुए 11 बजे गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के पास पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा चार बजे तराई बीज निगम मैदान खटीमा पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Build-A-Rent – Construction Equipment Rental Elementor Template Kit BuildARK- Construction Business WordPress Theme Builderon – Construction Elementor Template Kit BuilderPlus – Building & Construction WordPress Theme BuilderPress – WordPress Theme for Construction Buildeso – Construction & Building Elementor Template Kit BuildGo – Construction WordPress Theme BuildMax – Renovation & Painting WordPress Theme Buildoit Construction & Building Elementor Template Kit BuildPress – Multi-purpose Construction and Landscape WP Theme