दरोगा पर बाइक चढ़ाने का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार, मचा हड़कंप

0
police5-1593430510
रुद्रपुर: दरोगा पर बाइक चढ़ाने वाला एक आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। उसका जिला अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा था। उसके फरार होने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस सीसीटीवी खंगाल उसकी तलाश में जुट गई है। मंगलवार रात चेन स्नेचिंक की दो घटनाओं के बाद पुलिस ने बाइकर्स गिरोह की धर पकड़ने के लिए सिडकुल चैक के पास घेराबंदी कर दी थी। पुलिस घेराबंदी देख कर बेखौफ बाइकर्स ने दरोगा मोहन भट्ट पर बाइक चढ़ा जान से मारने का प्रयास किया था। बाइक चढ़ने से दरोगा मोहन भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वही बाइकर्स भी बाइक गिर जाने पर घायल हो गए थे। घायल आरोपितों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। उनका पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा था। गुरुवार सुबह पुलिस कर्मी को नींद आ गयी और दूसरा बाथरूम में ब्रश करने के लिए गया था। इसी दौरान मौका पाकर संजू (पुत्र प्रेम सिंह निवासी ट्रांजिट कैम्प) हथकड़ी से हाथ निकाल कर फरार हो गया। उसके फरार होने पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाश का भागने का रूट खंगालना शुरू कर दिया। साथ ही रुद्रपुर में लगे सीसीटीवी भी पुलिस की अलग अलग टीम ने खंगलने शुरू कर दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Groser – Grocery Store WooCommerce WordPress Theme Grotte - A Dedicated WooCommerce Theme Groups File Access Groups for WooCommerce Grow CRM – Laravel Project Management Growceries – Food & Grocery Store Elementor Template Kit Groweal – Health Coaching Elementor Template Kit Growio – Landing Page WordPress Theme Growler – Brewery WordPress Theme Growthy – Growth Hacking & Marketing Agency Elementor Template Kit