हड़ताल पर गए नगर निगम के सफाई कर्मचारी, वेतन न मिलने से नाराज

0
images (2)

हल्द्वानी: नगर निगम के सफाई कर्मचारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।

सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना दिया और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी उनकी 6 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा करने को कह रहे हैं।

नगर निगम पर्यावरण के सफाई कर्मचारियों का कहना है कि 100 से अधिक कर्मचारी पिछले कई सालों से मैजिक स्मार्ट सॉल्यूशन कंपनी के तहत नगर निगम के लिए सफाई व्यवस्था का काम कर रहे हैं।

उनका आरोप है कि कंपनी और नगर निगम उनका शोषण कर रहे हैं। उनको बोनस और भत्ता दोनों ही नहीं मिल रहा है। इसको लेकर उन्होंने कई बार कंपनी और नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत भी की है।

लेकिन, अभी तक इस मामले को लेकर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्हें नगर निगम के अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Eveng - Event Catering Services Elementor Pro Template Kit Evenio – Event Conference WordPress Theme Evenizer – Event Planner & Organizer Elementor Template Kit Event Booking for WooCommerce Event Booking Pro : byDay Calendar Add on Event Booking Pro : Event Slider Addon Event Calendar – PHP/MYSQL Plugin Event & Conference WordPress Theme Event Espresso Core Events registration and ticketing Event Hub- Event, Conference WordPress Theme