राजभवन की उदासीनता युवा बेरोजगारों एवं राज्य आंदोलनकारियों पर पड़ रही भारीः मोर्चा  

0

देहरादून: जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार इस कदर परेशान हैं कि आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हैं तथा कई युवा अवसादग्रस्त जिंदगी जीने को मजबूर हैं,

लेकिन राजभवन का इन बेरोजगार युवाओं की पीड़ा से कोई लेना देना नहीं है द्य प्रदेश में वर्तमान में 60-70 हजार पद रिक्त पड़े हैं, लेकिन सरकार पर नियंत्रण खो चुका राजभवन धृतराष्ट्र की भूमिका निभा रहा है।

नेगी ने कहा कि वर्षों से राजभवन में लंबित राज्य आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण से संबंधित पत्रावली धूल फांक रही है। नेगी ने कहा कि प्रदेश आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है

तथा आमजन को अपने छोटे-मोटे कामों को कराने के लिए बगैर सुविधा शुल्क दिए कोई काम नहीं हो रहा है, लेकिन इस मामले में भी राजभवन मुंह ढक कर सोया पड़ा है। नेगी ने कहा कि कोरोना वायरस का कहर मंद पड़ते ही मोर्चा राजभवन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse FacetWP | Bookings Integration FacetWP | Caching FacetWP | Color FacetWP – Conditional Logic FacetWP – Elementor Integration FacetWP – Flatsome Integration FacetWP – Flyout FacetWP | Hierarchy Select FacetWP | Map Facet FacetWP | Pods Integration