कालसी-चकराता मार्ग पर खाई में गिरी कार,तीन की मौत,एक घायल

0

देहरादून : कालसी-चकराता मार्ग पर साहिया से पहले संभू की चैकी के पास देर रात एक कार अनियंत्रित होकर तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार सवार गाजियाबाद उप्र से चकराता घूमने जा रहे थे। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहंुची एसडीआरएफ की टीम ने सभी को खाई से बाहर निकाला। मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, यूपी गाजियाबाद से चकराता घूमने जा रहे एक पर्यटकों की कार देर रात देहरादून के कालसी सहिया मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। रात का समय होने के कारण इसकी जानकारी ग्रामीणों से सुबह लगी। जिसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों से प्रशासन को दी। कार में चार लोग सवार थे। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक घायल हो गया। मृतकों में एक महिला व दो पुरुष बताए जा रहे है। खाई से रेस्क्यू कर बाहर निकाले गए शवों की पुलिस-प्रशासन द्वारा शिनाख्त की गयी। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए एंबुलेंस 108 से सीएचसी विकासनगर लाया गया। जिसका उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Increase/Decrease Carts inactivity in WooCommerce Bookings inCreate – Responsive MultiPurpose WordPress Theme Ultimate Affiliate Pro - Affiliate Plugin for WordPress & WooCommerce Indev – Portfolio Elementor Template Kit For Developer Indusc – Construction & Industrial Elementor Template Kit Induscity – Factory and Manufacturing WordPress Theme Indusri – Industry & Factory WordPress Theme Industify – Industry WordPress Theme Industo – Factory & Industry WordPress Theme Industrial Business Responsive WP theme – Offshore