जिलाधिकारी ने सुनी जनता की समस्याएं, तुरंत निस्तारण के दिए निर्देश

0
9f92b5c5-c7f1-4d16-a2fd-7f1fc72251ea-999x666
टिहरी: जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार ने आज सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता मिलन कार्यक्रम के तहत जनता की समस्याएं सुनी। इस मौके पर 30 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए। जिलाधिकारी ने साथ ही समयसीमा निर्धारित कर संबंधित अधिकारियों को समयान्तर्गत प्रकरणों के निस्तारण करने के निर्देश दिये । इस मौके पर ग्राम भेलुन्ता प्रतापनगर के रामकृष्ण जोशी ने प्रतापनगर पम्पिंग योजना निर्माण से अपने खेतों को हुए नुकसान एवं जंगली जानवर से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम प्रतापनगर, अधिशासी अभियन्ता जल निगम एवं अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। जगदीश कुलियाल सचिव भा.क.पा. उत्तराखण्ड ने गूलर- सालब -भगवासेरा घेराधार जमोला मोटरमार्ग के 10 किमी से आगे 20 किमी तक के नव निर्माण एंव वन भूमि स्थानान्तरण करने का अनुरोध किया, प्रकरण के संबंध में अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग नरेन्द्रनगर को 10 किमी तक का स्टेट्स रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम सांकरी के प्रेमलाल भट्ट ने एनएच 94 ऑल वेदर रोड़ ग्राम सांकरी के ‘विला कुंआ‘ तोक के डम्पिंग जोन भुगतान करवाने का अनुरोध किया, जिस पर एडीएम/एसएलएओ को एक सप्ताह में प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिये। इसके अलावा जनता मिलन कार्यक्रम में राशन कार्ड बनवाने, भूमि आंवटन लाटरी में सम्मिलित करने, विस्थापित भवन/जमीन स्वामियों की निःशुल्क रजिस्ट्री करवाने, घर के आंगन से बिजली का पोल हटाने, खाता खतौनी/भू-अभिलेख में नाम दर्ज करने, जल जीवन मिशन के तहत लाभान्वित करने, नया अन्तोदय राशन कार्ड बनवाने, नई सड़क का सर्वे, मलबे से दबे सिचिंत खेतों की स्लेब सफाई के लिए अनुमति, ऑन लाइन मोबाइल मॉनिटरिंग के द्वारा हाजरी न लगने आदि शिकायते/अनुरोध पत्र दर्ज किये गये, जिनके संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिये। जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार, पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, डीडीओ सुनील कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Store – WooCommerce WordPress Theme StoreApps Smart Manager - Manage Your WooCommerce Store 10x Storeca - Storage Service Elementor Template Kit Storefront Mega Menus Storefront Parallax Hero Storefront Pricing Tables Storefront Product Hero Storefront Reviews Stories – Personal Blog WordPress Theme Stories – Personal Blog WordPress Theme