क्रीड़ा भारती ने किया मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त

0
WhatsApp Image 2023-03-19 at 8.49.44 AM
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में नई खेल नीति बनाई जाने व खिलाड़ियों के हित में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने खेल व खिलाडियों के हितों को लेकर सीएम को ज्ञापन भी सौंपाI शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रतिनिधि मंडल से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा के बल पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। राज्य में खिलाड़ियों को बेहतर माहौल तथा सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी कदम उठाए गए हैं। राज्य में नई खेल नीति बनाकर उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है साथ ही खिलाड़ियों को उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान भी सुनिश्चित किया गया है। क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों के हित से संबंधित ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद मानकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह राणा, प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह प्रदेश मंत्री भारत चौहान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse KWordPress Real Thumbnail Generator: Efficiently force regenerate thumbnails in bulk (or single) KyBook – Responsive eCommerce WordPress Theme Kylo – Portfolio WordPress Theme Kyros – Personal Portfolio CV Resume Theme La Boom – Food & Restaurant Bistro WordPress Theme La Comète – Fashion and Clothing Store WordPress Theme La Evento – An Organized Event WordPress Theme LaAutor – Author & Publisher Elementor Template Kit Lab – Pharmacy, Laboratory & Research WordPress Theme Labomba – Responsive Multipurpose WordPress Theme